Lucknow : पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की हालत स्थिर

0

  • संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के आइसीयू में चल रहा इलाज

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ



वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल कोरोना संक्रमित होने के बाद संजय गांधी पीजीआई में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें प्रयागराज से पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। शुक्रवार देर रात सिटी स्कैन, एक्सरे के अलावा डायबिटीज आदि जांचें कराई गईं थीं। शनिवार को डॉक्टरों ने आईसीयू वार्ड में जाकर उनकी रिपोर्ट देखी। पूर्व राज्यपाल का विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। वह सतत् डॉक्टरों की निगरानी में हैं।



प्रयागराज में शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीजीआई लाया गया। उनकी हालत नियंत्रण में है।

तीन दिन पहले प्रयागराज में ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाा त्रिपाठी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद को प्रयागराज स्थित घर पर आइसोलेट कर लिया था। शुक्रवार को जब उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो शुक्रवार सुबह घरवालों ने उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था।कोविड अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. आरके सिंह के मुताबिक आईसीयू में भर्ती पूर्व राज्यपाल की हालत नियंत्रण में है।



Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top