Politics : भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह बोले- मंडल अध्यक्ष खुद करें अपनी समीक्षा

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर मंडल अध्यक्ष स्वयं अपनी समीक्षा करें। वह रविवार को लाजपत नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित भाजपा उत्तर जिला के मंडल प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।


मंडल प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद मंडल अध्यक्ष।
उन्होंने कहा कि रामलीला हर वर्ष होती है लेकिन हमें याद दिलाने के लिए उसे हर वर्ष किया जाता है। इसी तरह हमें खुद पुन: स्मरण करने की आदत डालनी चाहिए। हर कार्यकर्ता को इतना दक्ष किया जाए कि वह खुद किसी भी विषय पर बोल सके। उसे जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष की जरूरत न पड़े। हर कार्यकर्ता को प्रशिक्षण वर्ग के साथ अपने आचार-विचार की भी समीक्षा करनी चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षा मिलती है जो आगे के मार्ग प्रशस्त करती है।

भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके तराशने का काम करती है।

दीपावली पर्व पर जिस तरह से कार्यकर्ता मंडल प्रशिक्षण वर्ग में जुटे, वे सभी बधाई के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने मंडल अध्यक्षों एवं प्रशिक्षण वर्ग में तैनात किए गए मंडल समन्वयकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभी तक हम लोग वर्चुअल बैठकर कर रहे थे। पहली बार एक साथ जुटे हैं।

कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र नाथ पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रमोद त्रिपाठी, अनूप अवस्थी, रंजीता पाठक, डाॅ. जन्मेजय सिंह, आशा पाल, वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, अनुपम मिश्रा, राजू शर्मा, रिचा सक्सेना, शुभम दीक्षित, अरविंद सिंह, चंद्रमणि चौबे रहे।


Post a Comment

0 Comments