Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

26 नवम्बर 2020, गुरुवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास


शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि पूर्ण रात्रि तक


रेवती नक्षत्र रात्रि 09:21 बजे तक तत्पश्चात अश्विनी


सिद्धि योग सुबह 07:36 बजे तक तत्पश्चात व्यतिपात


राहुकाल दोपहर 01:48 बजे से शाम 03:11 बजे तक


सूर्योदय 06:57 बजे, सूर्यास्त 17:54 बजे


दिशाशूल दक्षिण दिशा में


व्रत पर्व विवरण : देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी (भागवत), तुलसी विवाह प्रारंभ, चतुर्मास समाप्त, द्वादशी वृद्धि तिथि

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) न खाएं। जो दोनों पक्षों की एकादशी को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

माह में 2 एकादशी होती हैं अर्थात आपको माह में बस 2 बार और वर्ष के 365 दिनों में मात्र 24 बार ही नियमपूर्वक एकादशी व्रत रखना है। हालांकि प्रत्येक तीसरे वर्ष अधिकमास होने से 2 एकादशी जुड़कर ये कुल 26 होती हैं। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी करता रहता है, वह जीवन में कभी भी संकटों से नहीं घिरता और उसके जीवन में धन और समृद्धि बनी रहती है।

एकादशी व्रत के करने के 26 फायदे हैं- व्यक्ति निरोगी रहता है, राक्षस, भूत-पिशाच योनि से छुटकारा मिलता है, पापों का नाश होता है, संकटों से मुक्ति मिलती है, सर्वकार्य सिद्ध होते हैं, सौभाग्य प्राप्त होता है, मोक्ष मिलता है, विवाह बाधा समाप्त होती है, धन और समृद्धि आती है, शांति मिलती है, मोह-माया और बंधनों से मुक्ति मिलती है, हर प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं, खुशियां मिलती हैं, सिद्धि प्राप्त होती है, उपद्रव शांत होते हैं, दरिद्रता दूर होती है, खोया हुआ सबकुछ फिर से प्राप्त हो जाता है, पितरों को अधोगति से मुक्ति मिलती है, भाग्य जाग्रत होता है, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, पुत्र प्राप्ति होती है, शत्रुओं का नाश होता है, सभी रोगों का नाश होता है, कीर्ति और प्रसिद्धि प्राप्त होती है, वाजपेय और अश्‍वमेध यज्ञ का फल मिलता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।


कार्तिक मास के अंतिम 3 दिन दिलाएं महा पुण्य पुंज


कार्तिक मास में सभी दिन कोई स्नान न कर पाए तो त्रयोदशी, चौदस और पूनम ये तीन दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लेने से पूरे कार्तिक मास के स्नान के पुण्यों की प्राप्ति होती है। इन तीन दिन विष्णु सहस्रनाम पाठ और गीता का पाठ भी अत्यंत प्रभावशाली और पुण्यदायी है। पद्मपुराण के अनुसार देव प्रबोधिनी एकादशी का व्रत करने से सभी पापों का नाश हो जाता है। पुण्य की वृद्धि होती है। मोक्ष की प्राप्ति का भी योग बनता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति यह व्रत करता है उससे एक हजार अश्‍वमेध तथा सौ राजसूय यज्ञ का फल मिलता है


व्यतिपात योग


विशेष ~ व्यतिपात योग - 26 नवम्बर 2020 गुरुवार को सुबह 07:37 से 27 नवम्बर, शुक्रवार को सुबह 08:30 तक व्यतीपात योग है।


आज का राशिफल


मेष :
आज युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना है। काम की गति तेज होगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। विवाद सुलझ सकते हैं। बोलचाल के दौरान खुद पर नियंत्रण रखें। अनर्गल शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आज का दिन ठीक रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।


वृषभ : नए काम से लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। आपका कारोबार जोर पकड़ेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ज्यादा काम से थकान महसूस करेंगे। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। मित्रों से मुलाकात होगी।


मिथुन : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। सगे संबंधियों से मतभेद दूर हो सकते है। काम अच्छा चलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। विरोधी शांत रहेंगे। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका व्यवहार दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा।


कर्क : आज आपको किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा। कर्ज की रकम वसूली करने में परेशानी होगी। जरूरत के मुताबिक ही खर्च करें। आज युवाओं को सावधान रहना होगा। किसी से विवाद की आशंका है। कैरियर संबंधी जानकारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। संभलकर बोलें।


सिंह : युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में नहीं रहेगा। आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अचल संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद दूर होगा। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है।


कन्या : आज आपकी दिक्कतें दूर होंगी। नई जानकारी मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा को टाल दें। लेनदेन के दौरान सतर्क रहना होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। विवाहित लोग खुश रहेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज तनावमुक्त महसूस करेंगे।


तुला : देर रात तक काम करने से बचें। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आपका काम आगे बढ़ेगा। सगे संबंधियों से चर्चा हो सकती है। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। विशेषज्ञों से मुलाकात से नई जानकारी हासिल होगी। कारोबारी खुश रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिना वजह खर्च न करें।


वृश्चिक : आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। किसी से चर्चा के दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव बढ़ेगा। कर्ज की रकम की वसूली फिलहाल न हो पाएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संभलकर बातचीत करें। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज आपका ज्यादा खर्च होगा। बजट प्रभावित हो सकता है।


धनु : किसी काम में नुकसान होने के चलते आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। आपके व्यवहार में आज चिड़चिड़ापन झलक सकता है। किसी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव लाएं। आज मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाहित जीवन सुखी रहेगा।


मकर : आज के दिन आपके काम आपकी सोच पर ही निर्भर रहेंगे। दूसरों से मधुर संबंध बनाकर चलें और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का प्रयास करे। बेवजह की बातों से दूरी बनाएं रखें। इस समय आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को थोड़ा ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।


कुंभ : आज के दिन आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप को ज्यादातर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन अपनों से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। वाणी पर संयम रखें।


मीन : आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे। आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है । मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top