Up Election : भाजपा से बगावत, दाखिल करेंगे नामांकन

  • दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह निकले नामांकन करने


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, देवरिया


भारतीय जनता पार्टी से लगातार दो बार विधायक रहे स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह पिंटू ने भाजपा से बगावत कर दी है। वह निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। शुक्रवार सुबह अपने गांव से काफिला लेकर निकल चुके हैं। हालांकि पार्टी पदाधिकारी अभी भी उन्हें मनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।


दिवंगत विधायक के जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह अपने गांव से काफिला लेकर पर्चा दाखिल करने के लिए निकल चुके हैं। देवरिया पहुंच कर अपना नामांकन करेंगे। वाहन पर अपने पिता की फोटो लगाकर चल रहे अजय के काफिले में काफी संख्या में युवा हैं। अजय ने कहा कि एक पार्टी से वार्ता चल रही थी, लेकिन तकनीकी कारण और कार्यकर्ताओं की राय के बाद निर्दल प्रत्याशी के रूप में लड़ने का निर्णय लिया है।


मैं निर्दल प्रत्याशी के रूप में ही भाजपा से आरपार की लड़ाई लड़ूंगा। आरोप लगाया कि भाजपा ने मेरे साथ विश्वासघात किया है। मैं अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए चुनाव के मैदान में उतर रहा हूं। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि अजय कुमार सिंह पिंटू भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, कुछ नाराजगी है, उनको मना लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments