Sanjay Dutt : बहन प्रिया संग दिखे संजय दत्त

  • बहन के हाथ में हैं उनके इलाज की रिपोर्ट, अस्पताल से घर लौटे हैं दोनों

प्रारब्ध फीचर डेस्क, लखनऊ


बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, वह अभी लंग्स कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। उनका फिलहाल मुंबई में ही इलाज चल रहा है।

संजू बाबा को इन दिनों अपने इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान संजय दत्त का लुक भी बदल गया है। बदले हुए लुक के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें से कुछ तस्वीरों में संजू बाबा अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ नज़र आ रहे हैं।


उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रहीं हैं। संजय दत्त के घर की इन तस्वीरों में एक्टर और बहन कार से निकल रहे हैं।


तस्वीर में संजय दत्त नीले-सफेद कुर्ते पजामे में नज़र आ रहे हैं। उनके साथ प्रिया भी हैं, जिनके हाथ में उनकी मेडिकल रिपोर्टस दिखाई पड़ रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संजय दत्त और प्रिया दत्त अस्पताल से अपने घर लौटे हैं।


वहीं, संजय दत्त के हाथ में सफेद पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है, जो उन्हें इलाज के दौरान लगाई गई होगी। वैसे संजय दत्त इन दिनों अक्सर अस्पताल जाते रहते हैं।


हाल ही में संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में वह मीडिया से अपनी बीमारी को लेकर बात कर रहे हैं। संजय दत्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में सुना जा सकता है कि संजय दत्त कह रहे हैं, कि 'अभी मैं बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना।' इस दौरान संजय दत्त ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा लगा रखा है। इस वीडियो को भी इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है। वहीं, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि संजय दत्त की तबीयत में काफी सुधार है।

Post a Comment

0 Comments