- भाजपा विधायक ने वीडियो जारी कर मुख्य आरोपी का किया बचाव
- विधायक ने अपनी सरकार के पुलिस-प्रशासन पर खड़े किए सवाल
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, बलिया
जिले के दुर्जनपुर गोलीकांड को लेकर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विधायक ने एक वीडियो जारी कर मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का बचाव करते हुए कहा कि उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई है। हालांकि, उन्होंने इसको न्यायोचित भी नहीं माना है। उन्होंने यह भी कहा अगर धीरेंद्र ने गोली नहीं चलाता तो वहां पर उसको व उनके परिवार के सदस्यों को मार दिया जाता। घटना के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को मुख्य आरोपी के बचाव में आया भाजपा विधायक का बयान चौंकाने वाला है।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना में एक पक्षीय कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। घटना के दौरान वहां एक पक्ष की आधा दर्जन महिलाएं घायल हैं। अस्पताल में हैं, लेकिन उनकी चिंता किसी को नहीं है। प्रशासन सिर्फ गोली चलाने वाले आरोपी के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। विधायक ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, भले ही वह किसी भी पक्ष का हो।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know