राज्य की योगी सरकार ने फिर से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को पत्ते की तरफ फेट दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सहमित पर मंगलवार देर रात नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश के नए श्रम आयुक्त भी बदल दिए गए हैं। अभी तक डॉ. सुधीर एम बोबडे श्रम आयुक्त के साथ-साथ कानपुर के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनकी जगह नया श्रम आयुक्त मोहम्मद मुस्तफा को बनाया गया है।
वहीं, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजेशेखर को कानपुर का मंडलायुक्त (कमिश्नर) बनाया गया है। कानपुर के मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद बनाया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का कार्य अब परिवहन आयुक्त धीरज साहू को सौंपा गया।
वहीं, लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम अब प्रमुख सचिव संस्कृति व पर्यटन होंगे। वहीं, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन व राष्ट्रीय एकीकरण जितेंद्र कुमार से पर्यटन व संस्कृति का प्रभार ले लिया गया है।
सचिव पीडब्ल्यूडी रंजन कुमार लखनऊ के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। महोबा के डीएम अवधेश तिवारी हटा दिए गए हैं, उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बना दिया गया है। सत्येंद्र कुमार महोबा के नए डीएम बनाए गए हैं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know