सिंगापुर में राज्यसभा सांसद अमर सिंह की इलाज के दौरान मौत

  • छह माह से अस्पताल में भर्ती थे, डेढ़ महीने से आईसीयू में चल रहा था इलाज

अमर सिंह फाइल फोटो।

प्रारब्ध न्यूज डेस्क


राज्यसभा सांसद अमर सिंह की इलाज के दौरान शनिवार को सिंगापुर के अस्पताल में मौत हो गई। वह छह महीने से वहां भर्ती थे। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज दौरान निधन हो गया। वह छह महीने से भर्ती थे। डेढ़ महीने से आईसीयू में भर्ती थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई।

अमर सिंह का जन्म 1956 में हुआ था। वह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। वह समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव भी रहे चुके थे। देहांत से कुछ घंटे पूर्व ही अमर सिंह के ट्वीट कर ईद अल अजहा की मुबारकबाद भी दी थी। बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। अमर सिंह गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।

मुंबई मिरर की हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वह आईसीयू में थे। वहां उनका उनका परिवार भी साथ था। इससे पहले, वर्ष 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। उन्होंने अस्पताल के बेड से 22 मार्च को ट्विटर पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करें।

उधर, लखनऊ से सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमर सिंह की मौत पर ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।


Post a Comment

0 Comments