प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) प्रो. केके गुप्ता को कोरोना का संक्रमण हो गया है। उनका इलाज संजय गांधी पीजीआइ में चल रहा है। उनके स्वस्थ होकर आने तक कार्यवाहक डीजीएमई प्रो. आरसी गुप्ता बनाए गए हैं। प्रो. आरसी गुप्ता मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य थे, फिलहाल वह डीजीएमई कार्यालय से संबद्ध हैं। प्राचार्य बनने से पहले वह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष एवं हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक थे।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know