प्रारब्ध न्यूज डेस्क : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कोरोना वायरस की चपेट में आकर रविवार को दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वह होमगार्ड मंत्री थे। लखनऊ में ही उन्हें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कोरोना के इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। किडनी काम नहीं करने पर उनके परिवारी जन बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know