- हैलट के न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

जादूगर ओपी शर्मा। सौ. सोशल मीडिया।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर

अपने जादू के दम पर बड़ी-बड़ी हस्तियों को अंगुलियों पर नचाने वाले मशहूर जादूगर ओपी शर्मा इस बार खुद चकमा खा गए हैं। बढ़ती उम्र की वजह से इस बार वह चकमा खा गए और कोरोना की चपेट में आ गए। उन्हें बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर कोरोना की जांच कराई थी। इस पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हैलट के न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
कानपुर के बर्रा-दो निवासी जादूगर ओपी शर्मा सीनियर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वजन उन्हें गोविंद नगर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल के कोविड में भर्ती कराने लगे गए थे। स्वजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इस पर जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी को समस्या बताई। डीएम ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल से बात की। इसके बाद उनके लिए कोविड आइसीयू में बेड का इंतजाम कराया गया। उन्हें हैलट के न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक जादूगर की उम्र अधिक है। साथ ही उन्हें कोरोना का संक्रमण है। इसके अलावा उन्हें हार्ट, किडनी और मधुमेह की बीमारी भी है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
if you have any doubt,pl let me know