भाजपा पर टूटा कोरोना वायरस का कहर

  • प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायक, राजनेताओं, मंत्री व एमएलसी निकले करोना पॉजिटिव

प्रदेश भाजपा कार्यालय।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को कोरोना वायरस कहर बनकर टूट पड़ा। लखनऊ के दिन की शुरुआत ही मनहूसियत भरी रही। आंख खोलते ही भाइपाइयों काे मनहूस खबर के रूप में सूबे की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरूण के निधन का समाचार मिला। उनका निधन संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान हो गया। इस खबर से मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक सन्न रह गए। उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करोना पॉजिटिव आने की खबर से खलबली मच गई। फिर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के करोना संक्रमित होने की जानकारी मिली। उत्तर प्रदेश भाजपा के विधानसभा में मुख्य सचेतक एवं आगरा के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी संक्रमित पाए गए। इन खबरों की चर्चा राजनेताओं से लेकर उनके कार्यकर्ताओं के बीच हो रही थी। इस बीच एक बड़ी खबर के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संक्रमित होने की मिली। स्वतंत्र देव सिंह ने स्वंय ट्वीट करके करोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे करोना के संक्रमण के लक्षण लग रहे थे। इस पर जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा है कि डॉक्टर की सलाह पर अपने को होम आईसोलेट कर लिया है। मेरा सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि महामारी कहर बरपा रही हे। इसलिए पूरी सावधानी बरतें, सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करे और दूसरों को भी प्रेरित करें।


उत्तर प्रदेश : कोरोना पर नजर

यूपी में करोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। आंकड़ों ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को प्रदेश में 3 हजार 953 केस रिपोर्ट हुए हैं। 24 घंटों में 53 मौतें हुई हैं। प्रदेश में करोना से अब तक 1730 की मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments