- जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल बनाए गए मनोज सिन्हा
- राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई सूचना
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, गाजीपुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और गाजीपुर के सांसद मनोज सिन्हा को जम्मू और कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उनकी जगह मनोज सिन्हा जम्मू और काश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। उधर, उन्हें उपराज्यपाल बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है। वहीं गाजीपुर निवासी पत्रकार सत्येंद्र राय ने उन्हें ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा है कि गाजीपुर का लाल भारत के स्वर्ग काश्मीर में अमन-चैन कायम कर वहां की खूबसूरती को निखारेंगे।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know