BIG BREAKING : औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव

  • कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की चपेट में मंत्री के गनर समेत तीन कर्मचारी भी

ब्रेकिंग न्यूज, लखनऊ 

प्रदेश की योगी सरकार पर कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर थम नहीं रहा है। एक के बाद एक मंत्री संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को भी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। फिलहाल वह लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में आइसोलेट हैं। उनका गनर समेत तीन कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सतीश महाना को फोन पर उनसे बात की। उनका हाल जाना। तुरंत डॉक्टरों की टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। उनका हाल स्वास्थ्य मंत्री ने भी जाना है।



मंत्री महाना ने शुक्रवार को स्वयं एवं उनके 13 कर्मचारियों की कोरोना की जांच कराई थी। देर रात आई रिपोर्ट में मंत्री व तीन कर्मचरी पाॅजिटिव आए हैं। मंत्री ने ट्वीट कर उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।


मंत्री की शुक्रवार सुबह एंटीजन जांच हुई थी, जिसमें वह और उनके कर्मचारी निगेटिव आए थे। इस पर उन सभी का नेजल व थ्रोट स्वाब लेकर जांच के लिए राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की कोविड लैब में जांच के लिए भेजा था। जहां देर रात आई आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आए हैं।


पहली बार उन्होंने जांच कराई थी तो वह लखनऊ में थे। जब रिपोर्ट निगेटिव आई तो वह कानपुर के लाल बंगला स्थित अपने घर आ गए। जैसे ही उन्हें देर रात पाॅज़िटिव होने की सूचना दी गई। वह वापस लखनऊ लौट गए।


पिछले महीने उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि इस समय सभी स्वस्थ हैं।

Post a Comment

0 Comments