कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से भाजपा सरकार बौखलाई : लल्लू

  • दबाव बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमे 
  • दमनकारी, तनाशाही एवं जनविरोधी रवैये का पार्टी करती रहेगी विरोध 

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से भाजपा सरकार बौखला गई है। दबाव बनाने के लिए कांग्रेसी नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। दमनकारी, तनाशाही एवं जनविरोधी रवैये का विरोध करेंगे, चाहें जितने मुकदमे दर्ज करा दिए जाएं। यह सरकार पार्टी के नेताओं पर मुकदमा लिखाकर डराना चाह रही है। यह बातें गुरुवार काे प्रदेश मुख्यालय के पार्टी कार्यालय आयोजित में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहीं। 
उन्होंने कहा कि पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी हुई। उसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदेश भर में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा न दर्ज कराया गया हो। हम लाठी और जेल से डरने वाले नहीं हैं। आवाज उठाने वालों काे सरकार गिरफ्तार और जेल भेजकर बोतली बंद करना चाहती है। दो दिन पहले हमारे चार पदाधिकारियों पर मुकदमा लिखवाया गया। दिल्ली से आए सोशल मीडिया प्रभारी को भी नहीं छोड़ा गया। अनूप गुप्ता, मनोज यादव पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिर भी हम डरने वाले नहीं हैं, जनता के लिए आवाज उठाते रहेंगे। पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस, एसटीएफ और एलआइयू के जवान घूमते रहते हैं। पहले अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे, वही आज भी कर रहे हैं। हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे, न डरे हैं न डरेंगे।

Post a Comment

0 Comments