मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन किया रुद्राभिषेक

गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करते मुख्यमंत्री।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, गोरखपुर


पवित्र सावन माह (श्रावण मास) के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री और पीठाधीश्वर, गोरक्षपीठ, महंत योगी आदित्यनाथ महाराज ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में सुबह-सुबह रुद्राभिषेक किया। भगवान शंकर का पूजन-अर्चन करके बाद राज्य की जनता की मंगलकामना की है। दो दिन के दौरे पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंच गए। सावन के पहले दिन उन्होंने दो स्थानों पर रुद्राभिषेक किया। सुबह की नियमित पूजा के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले मानसरोवर मंदिर गए। वहां शिवमंदिर में रुद्राभिषेक किया। दूसरा रुद्राभिषेक उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में किया। आनुष्ठानिक पूजा के दौरान उन्होंने 11 किलोग्राम आम का रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महाद्रव्य तैयार किया। उस महाद्रव्य से शिवलिंग का अभिषेक किया। संपूर्ण अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक ने अपने वेदपाठी शिष्यों के साथ संपन्न कराया।


इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में सुबह 10.30 बजे थानों की स्कूटी को हरी झंडी दिखाएंगे। उसके बाद सुबह 11.30 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाएंगे। वहां संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा करेंगे। आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी देखेंगे। उसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वहां से दोपहर 2.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments