उत्तर प्रदेश मेट्रो द्वारा स्वच्छता सप्ताह के तीसरे दिन लखनऊ, कानपुर और आगरा में श्रमदान अभियान चलाया गया। साथ ही एमडी सुशील कुमार ने हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। जानें पूरी खबर।
यूपी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने हिंदी पखवाड़ा के विजेताओं को किया सम्मानित
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ/कानपुर/आगरा
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा मनाए जा रहे 'स्वच्छता सप्ताह' के तीसरे दिन मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों ने लखनऊ, कानपुर और आगरा के मेट्रो स्टेशन परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के संदेश को अपनाते हुए यूपी मेट्रो के कर्मचारियों ने आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस वर्ष के स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। इसी भावना के साथ यूपी मेट्रो द्वारा 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर एमडी ने स्वयं किया श्रमदान
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक (MD) सुशील कुमार ने सचिवालय मेट्रो स्टेशन (लखनऊ) पर स्वयं पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया।
इस अवसर पर सुशील कुमार ने कहा, "स्वच्छता श्रमदान केवल साफ-सफाई की गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति है। स्वच्छता की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी से होती है और जब हम सभी एक साझा उद्देश्य के साथ मिलकर प्रयास करते हैं, तो इसका प्रभाव और भी व्यापक होता है।"
हिंदी पखवाड़ा के विजेताओं की सूची
यूपी मेट्रो के प्रशासनिक भवन में 14 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित ‘हिंदी पखवाड़ा’ के विजेताओं को प्रबंध निदेशक सुशील कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के श्रेणीवार विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं।
1. भाषण प्रतियोगिता
प्रथम: नैन्सी अरोड़ा (प्रबंधक/जनसंपर्क/लखनऊ)
द्वितीय: नम्रता राणा (प्रबंधक/मा. सं./लखनऊ) एवं याकूत फातिमा (खंड अभियंता/सं एवं दू. सं./लखनऊ)
तृतीय: स्मारिका सिंह (स. प्रबंधक/जनसंर्पक/लखनऊ)
2. निबंध लेखन प्रतियोगिता
प्रथम: हेमंत पांडेय (अपर महाप्रबंधक/प्रॉपर्टी डेवलपमेंट/लखनऊ)
द्वितीय: अभिषेक कुमार विश्वकर्मा (खंड अभियंता-II/कर्षण/कानपुर) एवं आदर्श कुमार मिश्र (वरि. अनुरक्षक/रेलपथ/लखनऊ)
तृतीय: दिव्यांशु शुक्ल (कार्यालय सहायक/मानव संसाधन/लखनऊ)
3. सुलेख प्रतियोगिता
प्रथम: लक्ष्मी चौरसिया (अनुरक्षक/विद्युत/च स्टॉक/लखनऊ)
द्वितीय: वैशाली नेहरा (प्रबंधक/सिविल/लखनऊ)
तृतीय: गरिमा सिंह (खंड अभियंता/डिजाइन/लखनऊ)
4. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रथम: उमंग अग्रवाल (स्टेशन नियंत्रक सह रेलगाड़ी चालक/आगरा)
द्वितीय: विकाश रंजन (खंड अभियंता-II/कर्षण/कानपुर) एवं कीर्ति चौधरी (जनसंपर्क सहायक/आगरा)
तृतीय: राजेश झा (सहायक लेखाकार/वित्त/लखनऊ) एवं हिमांशु सोनकर (कनिष्ठ अभियन्ता/कर्षण/आगरा)
5. अनुवाद प्रतियोगिता
प्रथम: अभिषेक सिंह (प्रबंधक/सिविल/कानपुर)
द्वितीय: आयुष श्रीवास्तव (स. प्रबंधक/कर्षण/कानपुर) एवं अभिषेक कुमार विश्वकर्मा (खंड अभियंता-II/कर्षण/कानपुर)
तृतीय: अजीत सिंह (खंड अभियंता/कर्षण/कानपुर), कीर्ति चौधरी (जनसंपर्क सहायक/आगरा), अभिषेक सिंह (प्रबंधक/वि. एवं यां/आगरा) एवं स्वप्निल सिंह (खंड अभियंता/विद्युत/कानपुर)








0 Comments
if you have any doubt,pl let me know