Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :17 मई 2026, दिन : रविवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज मानसिक रूप से कुछ दुविधा महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चाल से सावधान रहें, वे आपके काम में अड़चन डाल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्रों को बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन पेट से संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। मंदिर में मिश्री का दान करें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है। घर में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें, क्रोध में कोई कठोर शब्द न बोलें। पक्षियों को दाना डालें।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी दूरी की यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। चंदन का तिलक लगाएं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


धन संचय करने में सफल रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी जिससे सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा, लेकिन गले में खराश या जुकाम की समस्या हो सकती है। सूर्य देव को अर्घ्य दें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखें वरना कोई इसका लाभ उठा सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज अनावश्यक खर्चों से बजट बिगड़ सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे थकान रहेगी। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। लक्ष्मी जी की पूजा करें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आय के नए स्रोत खुलेंगे और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बड़े भाइयों का सहयोग करियर को नई दिशा देगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है, संवाद बनाए रखें। किसी गरीब को भोजन कराएं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। सामाजिक और राजनैतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


भाग्य आपका साथ देगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शनि देव के सामने तेल का दीपक जलाएं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, चोट लगने की आशंका है। अचानक धन हानि या खर्च के योग हैं। अननैतिक कार्यों से दूर रहें वरना मान-हानि हो सकती है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा और साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध मिलने के योग हैं। अपनी गोपनीय बातें किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें। केले के वृक्ष की पूजा करें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments