UP Expressway Toll Rates 2026 यूपी में 1 अप्रैल 2026 से एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा हो गया है। UPEIDA ने आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल रेट में 5 रुपये से 85रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जानें नए रेट्स।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर सफर करना महंगा हो गया है। UPEIDA ने आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नई दरों के मुताबिक, वाहनों की श्रेणी के आधार पर 5 रुपये से लेकर 85 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: हर श्रेणी में बढ़ोतरी
आगरा से लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब अधिक भुगतान करना होगा। यहाँ दोपहिया वाहनों से लेकर भारी कमर्शियल वाहनों तक सभी के रेट बढ़ गए हैं।
दोपहिया/तिपहिया वाहन : 5 रुपये की बढ़ोतरी।
कार/जीप/वैन: 10 रुपये की बढ़ोतरी।
भारी वाहन (बस/ट्रक): अधिकतम 85 रुपये तक वृद्धि।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: छोटे वाहनों को राहत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले बाइक और ऑटो चालकों के लिए अच्छी खबर है। यहाँ छोटे वाहनों के टोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दोपहिया/तिपहिया : 350 रुपये (पुराना रेट ही लागू)।
अन्य श्रेणियाँ : बड़े वाहनों के लिए टोल दरों में श्रेणीवार वृद्धि की गई है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : नहीं बढ़ा छोटे वाहनों का भार
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी UPEIDA ने छोटे वाहन स्वामियों को राहत दी है।
दोपहिया/तिपहिया : 315 रुपये (कोई बदलाव नहीं)।
चार पहिया व अन्य : कार और भारी वाहनों के लिए नई दरें लागू होंगी।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे: कार चालकों को झटका
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले कार चालकों को अब पिछले साल के मुकाबले अधिक पैसे खर्च करने होंगे।
कार/हल्के वाहन : टोल टैक्स में 10 रुपये की सीधी वृद्धि की गई है।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know