Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक : 08 अप्रैल 2026, बुधवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


पराक्रम में वृद्धि होगी। अटके हुए सरकारी काम पूरे होने के योग हैं। छोटे भाई-बहनों से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। आंखों या दांतों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है, जीवनसाथी की बात सुनें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज भागदौड़ अधिक रहेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्ज लेने या देने से बचें वरना नुकसान हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आय के नए स्रोत बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग करियर को नई दिशा देगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है। लक्ष्मी जी की आरती करें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान की पढ़ाई को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan



अचानक धन हानि या खर्च के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। शनि चालीसा का पाठ करें।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


पार्टनरशिप के काम में सफलता मिलेगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। जीवनसाथी से अपनी गुप्त बातें साझा न करें। पीपल के नीचे दीपक जलाएं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है, आराम करें। केले के पेड़ की पूजा करें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments