Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :15 अप्रैल 2026, दिन : गुरुवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके साहस की सराहना होगी, लेकिन सहकर्मियों के साथ अहंकार से बचें। पुराने निवेश से लाभ होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


वाणी पर नियंत्रण रखें वरना करीबी रिश्तों में खटास आ सकती है। धन लाभ के योग हैं, पर लेन-देन में सावधानी बरतें। गले में खराश या जुकाम की समस्या हो सकती है। मंदिर में पीले फल दान करें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज मानसिक शांति बनी रहेगी। नए व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। पक्षियों को दाना डालें।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। चंदन का तिलक लगाएं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ी नीरसता रह सकती है, समय निकालें। सूर्य देव को जल दें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ थकान देगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


छोटी यात्रा के योग हैं जो भविष्य में लाभकारी होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। आलस्य के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं। लक्ष्मी जी की पूजा करें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


धन संचय करने में सफल रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, अपनी योजनाएं साझा न करें। सुंदरकांड का पाठ करें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पेट से संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं, खान-पान का ध्यान रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे बजट बिगड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शनि देव के सामने दीपक जलाएं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आय के स्रोत बढ़ेंगे। मित्रों के साथ बिताया समय यादगार रहेगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें, नुकसान हो सकता है। हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा होगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग का सहारा लें। केले के वृक्ष की पूजा करें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments