UP PPS Promotion : यूपी में PPS अफसरों की बड़ी पदोन्नति, 43 DSP बने एडिशनल एसपी; देखें प्रमोट होने वालों की सूची

DSP to ASP Promotion in UP यूपी सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 43 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। DSP से ASP पद पर प्रोन्नत हुए अधिकारियों की सूची और शासन का आधिकारिक आदेश यहाँ पढ़ें।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

PPS Officer Promotion Lucknow : उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के अधिकारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के 43 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। UP Police Promotion List 2026. 

वेतनमान में भी हुआ इजाफा

गृह (पुलिस सेवा) अनुभाग-1 द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन अधिकारियों को वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-11 (₹67,700 - 2,08,700) से प्रोन्नत कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 (₹78,800 - 2,09,200) में पदस्थापित किया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सचिव जगदीश द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

इन प्रमुख अफसरों के नाम शामिल

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची में वरिष्ठता और कार्यकुशलता के आधार पर चयन किया गया है। सूची में शामिल कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं।

राजेश कुमार तिवारी (ज्येष्ठता क्रमांक 199)

अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव (ज्येष्ठता क्रमांक 209)

शैलेन्द्र कृष्ण (ज्येष्ठता क्रमांक 273)

धर्मेन्द्र कुमार यादव (ज्येष्ठता क्रमांक 295)

अमित कुमार श्रीवास्तव (ज्येष्ठता क्रमांक 301)

श्वेता यादव, मनीषा यादव, वंदना शर्मा, सरोनी अग्रवाल समेत कई महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

पदोन्नत अधिकारियों की पूरी सूची (Seniority Wise)

क्र.सं. - अधिकारी का नाम

1.  - राजेश कुमार तिवारी

2. - अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव

3. - शैलेन्द्र कृष्ण

4. - धर्मेन्द्र कुमार यादव

5. - अमित कुमार श्रीवास्तव

6. - दीपक कुमार सिंह

7. - एसपी वैभव पाण्डेय

8. - स्वतंत्र कुमार सिंह

9. - श्रीमती श्वेता तिवारी

10. - श्रीमती तौहीद शुक्ला

11. - पंकज कुमार श्रीवास्तव

12. - हरिओम कश्यप

13. - प्रेम प्रकाश यादव

14. - देवेन्द्र सिंह

15. - वरुण कुमार सिंह

16. - तनू उपाध्याय

17. - संजय वर्मा

18. - श्रीमती निष्ठा उपाध्याय

19. - श्रीमती श्वेता

20. - उदय प्रताप सिंह

21. - अजीत कुमार रजक

22. - मिहिल कुमार सिंह

23. - आलोक प्रसाद

24. - भानुप्रकाश सिंह

25. - अभिषेक चौधरी

26. - पीयूष कान्त राय

27. - आलोक सिंह

28. - सतीश चन्द्र शुक्ला

29. - बृजभान सिंह

30. - जय प्रकाश राय

31. - अभिनय यादव

32. - अरविन्द कुमार वर्मा

33. - श्रीमती श्वेता कुमारी यादव

34. - श्रीमती मनीषा यादव

35. - राम आशीष यादव

36. - श्रीमती समीक्षा यादव

37. - इरफान नासिर खान

38. - ओजस्वी चावला

39. - श्रीमती वन्दना शर्मा

40. - श्रीमती सरोनी अग्रवाल

41. - सन्तोष कुमार सिंह

42. - अभिषेक प्रताप अजेय

43. - अशोक कुमार वर्मा

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

​शासन ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करना होगा। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात इसकी सूचना पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय और शासन को उपलब्ध करानी अनिवार्य है।

​डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी इस आदेश की प्रतिलिपि प्रधान महालेखाकार, डीजीपी उत्तर प्रदेश और सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

नोट : यह आदेश 20 मार्च, 2026 को लखनऊ से जारी किया गया है। यूपी पुलिस में इस बड़े फेरबदल से फील्ड यूनिट्स और मुख्यालय स्तर पर नई ऊर्जा के साथ काम होने की उम्मीद है।


Post a Comment

0 Comments