Jhansi Police News झांसी SSP ने दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इन सिपाहियों ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली थी। पूरी खबर और एसएसपी की कार्रवाई की जानकारी यहाँ पढ़ें।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, झांसी
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने एक साथ 23 सिपाहियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। इन सिपाहियों पर अनुशासनहीनता और विभाग को गुमराह करने का गंभीर आरोप है।
बीमारी का बहाना बनाकर परीक्षा देने पहुंचे
जानकारी के अनुसार, 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा (Sub-Inspector) पद की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए झांसी जिले में तैनात 23 सिपाहियों ने विभाग से छुट्टी मांगी थी। हैरानी की बात यह है कि इन सिपाहियों ने विभाग को परीक्षा की जानकारी देने के बजाय 'बीमारी' का बहाना बनाया।
आंतरिक जांच में खुली पोल
ज्यादातर सिपाहियों ने परीक्षा से करीब एक महीने पहले ही 2 से 4 दिनों की छुट्टी की अर्जी दे दी थी। चूंकि होली और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों का समय था, फिर भी बीमारी का आधार होने के कारण उनकी छुट्टियां मंजूर कर ली गईं। परीक्षा देने के बाद सभी सिपाहियों ने वापस आकर ड्यूटी भी जॉइन कर ली। मामला तब बिगड़ा जब विभाग ने आंतरिक जांच (Internal Inquiry) कराई। जांच में यह सामने आया कि जिन सिपाहियों ने मेडिकल ग्राउंड पर छुट्टी ली थी, वे वास्तव में दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए थे।
SSP ने माना 'गंभीर अनुशासनहीनता'
झांसी के SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना विभागीय अनुमति के परीक्षा में शामिल होना और झूठ बोलकर छुट्टी लेना पुलिस नियमावली के खिलाफ है।
"बिना विभागीय इजाजत लिए और गलत तथ्य पेश कर छुट्टी लेना गंभीर अनुशासनहीनता है। इसी आधार पर 23 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।" - बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी, झांसी
#UP Police, #Constable Suspended, #Sub-Inspector Recruitment Exam, #SSP Jhansi.

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know