Lucknow स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन का होली मिलन: महाप्रबंधक बोले:- 'पेंशनर्स के हितों की रक्षा बैंक का संकल्प'

SBI Pensioners Association Holi Milan Lucknow लखनऊ में स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन। महाप्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि बैंक पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। देखें रंगारंग कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

SBI Pensioners Association Lucknow भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मुख्य शाखा परिसर में स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, लखनऊ अंचल द्वारा 'होली मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने पेंशनर्स के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। SBI GM on Pensioners Welfare.

स्वास्थ्य और मन के लिए ऐसे आयोजन जरूरी : जीएम

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने से पेंशनर्स के स्वास्थ्य और मन पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। बैंक अपने पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कृत संकल्प है।

समारोह में महाप्रबंधक राजीव कुमार, सीडीओ धीरेंद्र महे, उप महाप्रबंधक धीरज कुमार व राघवेंद्र कुमार, और महाप्रबंधक (HR) दीपेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक संध्या: पुराने गीतों से जीवंत हुई यादें

कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद संगीत की महफिल जमी। पेंशनर्स और कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

मुकेश मेहरोत्रा : 'घुंघरू की तरह बजता रहा हूं मैं'...।

पी.एन. पांडेय : 'ओ मेरी जोहरा जबीं'...।

अनूप सोमानी : 'बोल राधा बोल'...।

अनीता अग्रवाल : 'तेरी उम्मीद तेरा इंतजार'...।

संजीव अग्रवाल : 'पल-पल दिल के पास' की पैरोडी ('हर पल सर पर सवार, तुम रहती हो'...)।

राजकुमार : 'हम तेरे शहर में आए हैं'...।

नीरज श्रीवास्तव : 'सजनवा बैरी हो गए हमार'...।

अजय कपूर व आर.आर. नागर : 'आने से उसके आए बहार' और 'बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी'...।

नई ऊर्जा और उत्साह का संचार

एसोसिएशन के महामंत्री अतुल स्वरूप ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेल-जोल बढ़ता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन जोनल सचिव संजीव अग्रवाल ने किया।

पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स ने की शिरकत 

मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि उत्सव में लगभग 300 पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स ने शिरकत की। अंत में मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैंक और संगठन की एकजुटता पर बल दिया। इस मौके पर के.के. सिंह, वी.के. अवस्थी और जी.एस. भंडारी, संजीव अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments