Big News राज बब्बर को बड़ी राहत: 1996 के चुनावी मामले में कोर्ट ने किया बरी, कहा- 'सत्य की हुई जीत'

Raj Babbar Acquitted : लखनऊ कोर्ट ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर को 1996 के लोकसभा चुनाव से जुड़े पुराने मामलों में बरी कर दिया है। जानें राज बब्बर ने फैसले के बाद क्या कहा। Political News Lucknow.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

UP Congress : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अभिनेता-राजनेता राज बब्बर के लिए आज का दिन बड़ी कानूनी जीत लेकर आया। राजधानी लखनऊ की एक अदालत ने वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों में उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट ने विपक्षी ताकतों द्वारा लगाए गए इन आरोपों को निराधार और साक्ष्यों के अभाव में खारिज कर दिया।

यह था पूरा मामला

वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान राज बब्बर की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से घबराकर तत्कालीन विपक्षी दलों द्वारा उन पर कई आरोप लगाए गए थे। कांग्रेस का आरोप रहा है कि उन्हें राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से झूठे और प्रेरित मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया गया था। लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।

'मैं कांग्रेस का सिपाही हूँ' - राज बब्बर

न्यायालय के फैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज बब्बर ने कहा कि उस समय के राजनीतिक परिदृश्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के उद्देश्य से मुझ पर इस प्रकार की कार्रवाइयां की गईं थीं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थीं। मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूँ और देश के लोकतंत्र व संविधान में अटूट आस्था रखता हूँ। मैं हमेशा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहूँगा।

लोकतंत्र और संविधान की जीत

इस फैसले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय की जीत बताया है। पार्टी का कहना है कि राज बब्बर ने हमेशा सत्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया है और आज के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि षड्यंत्र चाहे कितना भी गहरा हो, जीत अंततः सत्य की ही होती है।

Post a Comment

0 Comments