दिनांक : 23 मार्च 2026
दिन : सोमवार
विक्रम संवत् : 2083
अयन : उत्तरायण
ऋतु : वसंत
मास : चैत्र
पक्ष : शुक्ल
तिथि : पंचमी शाम 06:38 बजे तक तत्पश्चात् षष्ठी
नक्षत्र : कृत्तिका रात्रि 08:49 बजे तक तत्पश्चात् रोहिणी
योग : विष्कम्भ दोपहर 12:22 बजे तक तत्पश्चात् प्रीति
करण : बव प्रातः 07:56 बजे तक तत्पश्चात बालव
राहुकाल : सुबह 08:00 बजे से सुबह 09:31 बजे तक
सूर्योदय : प्रातः 06:12 बजे
सूर्यास्त : संध्या 06:20 बजे
दिशा शूल : पूर्व दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त : प्रातः 04:40 बजे से प्रातः 05:28 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक
निशिता मुहूर्त : रात्रि 11:56 बजे से रात्रि 12:48 बजे तक
सर्वार्थसिद्धि योग : रात्रि 08:49 बजे से प्रातः 06:27 बजे मार्च 24 तक
सूर्य राशि : मीन
चंद्रमा राशि : वृष
बृहस्पति राशि : मिथुन
व्रत पर्व विवरण : लक्ष्मी पंचमी, स्कन्द षष्ठी, मासिक कार्तिगाई, शहीद दिवस
आर्थिक परेशानी हो तो
स्कंद पुराण में लिखा है चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को लक्ष्मी माता के 12 मंत्र बोलकर, शांत बैठकर मानसिक पूजा करके नमन करें तो भगवती लक्ष्मी प्राप्त होती है, घर में लक्ष्मी स्थायी हो जाती हैं। उसके घर से आर्थिक समस्याएँ धीरे धीरे किनारा करती हैं । बारह मंत्र इस प्रकार हैं:-
ॐ ऐश्वर्यै नम:
ॐ कमलायै नम:
ॐ लक्ष्मयै नम:
ॐ चलायै नम:
ॐ भुत्यै नम:
ॐ हरिप्रियायै नम:
ॐ पद्मायै नम:
ॐ पद्माल्यायै नम:
ॐ संपत्यै नम:
ॐ ऊच्चयै नम:
ॐ श्रीयै नम:
ॐ पद्मधारिन्यै नम:
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्ति प्रदायिनि। मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते
द्वादश एतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्यय पठेत।
स्थिरा लक्ष्मीर्भवेतस्य पुत्रदाराबिभिस:
उसके घर में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है । जो इन बारह नामों को इन दिनों में पठन करें।
आचार्य आदित्य वशिष्ठ
वाट्स एप नं.:- 7309053333
जन्मकुंडली, वास्तु, अनुष्ठान से संबंधित परामर्श को संपर्क करें।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know