Lucknow News पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़: CM योगी ने लिया संज्ञान, प्रशासन ने कहा- 'किल्लत सिर्फ अफवाह'

Lucknow Petrol Pump Crowd : लखनऊ में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से मची भगदड़। CM योगी के निर्देश पर DM विशाख जी अय्यर और JCP बबलू कुमार मैदान में। जानें क्या है असलियत। Lucknow Petrol Pump News.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

CM Yogi Orders Strict Action on Fuel Shortage Rumors : लखनऊ में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते राजधानी के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को बिगड़ता देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। UP Government, Petrol Diesel Crisis.

CM के आदेश पर DM व JCP ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लखनऊ के DM विशाख जी अय्यर और संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) कानून व्यवस्था बबलू कुमार खुद फील्ड पर उतरे। अधिकारियों ने हजरतगंज, कैंट और शहर के अन्य प्रमुख इलाकों के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। DM Lucknow, Hazratganj Petrol Pump.

सीएम योगी बोले - लापरवाही पर करें सख्त कार्रवाई 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों की तैनाती : DM और JCP ने पंपों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सीधे बातचीत की।

सुरक्षा व्यवस्था : पंपों पर बढ़ती भीड़ और हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

"अफवाहों पर न दें ध्यान" - प्रशासन की अपील

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने पेट्रोल पंपों पर मौजूद जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति (Supply) सुचारू रूप से जारी है।

"राजधानी में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा किल्लत की अफवाह फैलाई गई है। लोग घबराएं नहीं और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें।" - विशाख जी अय्यर, जिलाधिकारी, लखनऊ।

पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर

ज्वांइट कमिश्नर ऑफ पुलिस (जेसीपी) बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमें शहर के हर बड़े पंप पर नजर बनाए हुए हैं ताकि यातायात बाधित न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल के लिए मारामारी 

बिजनौर रोड पर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर जहां पेट्रोल व डीजल खत्म हो गया। वहीं, उससे कुछ दूरी पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर शाम से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए मारामारी मची रही। इसी तरह हजरतगंज, इंदिरा नगर, गोमती नगर , आलमबाग, आशियाना, राजाजीपुरम, अलीगंज, महानगर क्षेत्रों के पेट्रोल पंप पर भीड़ लगी रही।

Post a Comment

0 Comments