Diploma Pharmacist Gazetted Officer Association कानपुर के उर्सला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न। जानें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव के मुख्य अंश। Kanpur Pharmacist Election.
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन की कानपुर नगर इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव जिला यूएचएम चिकित्सालय (उर्सला अस्पताल) में संपन्न हुआ। इस चुनाव में संजय सिंह भदौरिया को निर्विरोध मंत्री चुना गया, जबकि अध्यक्ष पद पर श्रीमती समता वर्मा ने जीत हासिल की है। UHM Hospital Kanpur.
वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में हुआ मतदान
शनिवार, 28 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा (चीफ फार्मासिस्ट) की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सर्वेश कुमार वर्मा (प्रभारी अधिकारी, सेवानिवृत्त) और पर्यवेक्षक अनिल कुमार पटेल (मंडलीय अध्यक्ष, कानपुर मंडल) के निर्देशन में संपन्न हुई। Pharmacist Association UP.
Acmo डॉ. आरएन सिंह रहे मुख्य अतिथि
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ), कानपुर नगर डॉ. आरएन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
चुनाव के बाद घोषित आधिकारिक कार्यकारिणी इस प्रकार है।
अध्यक्ष : उर्सला अस्पताल की श्रीमती समता वर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : उर्सला अस्पताल के झल्लर प्रसाद
उपाध्यक्ष : पीएचसी पनकी के राहुल शुक्ला
मंत्री : पुलिस चिकित्सालय के संजय सिंह भदौरिया
संगठन मंत्री : उर्सला अस्पताल के संजय संखवार
संयुक्त मंत्री : सीएचसी कल्याणपुर के राघवेंद्र शर्मा
कोषाध्यक्ष : पीएसी चिकित्सालय के प्रवीन कुमार
सम्प्रेक्षक : केपीएम अस्पताल के आलोक कुमार सोनकर
प्रवक्ता : सुरेश चन्द्र वर्मा।
लावारिस मरीजों को कराया भोजन
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने और जीत के जश्न के बीच एसोसिएशन ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। जीत के पश्चात नवनिर्वाचित टीम और पदाधिकारियों ने उर्सला (यूएचएम) अस्पताल में भर्ती लावारिस मरीजों को भोजन वितरित किया और उनका हाल-चाल जाना।
सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान
इस कार्यक्रम में कानपुर नगर के विभिन्न चिकित्सालयों से वर्ष 2026 तक सेवानिवृत्त हुए समस्त प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी), चीफ फार्मासिस्टों और फार्मासिस्टों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित भी किया गया।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know