उत्तर प्रदेश के 9 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट 2026-27 पर CII उत्तर प्रदेश के प्रमुखों और उद्योगपतियों का विस्तृत विश्लेषण। स्वास्थ्य, MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर और 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पर विशेषज्ञों की राय जानें।
MSME और सूक्ष्म उद्यमों के लिए बढ़ता समर्थन; 3,822 करोड़ रुपये का प्रावधान, 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ता यूपीप्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक के बजट का उद्योग जगत ने तहे दिल से स्वागत किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। योगी सरकार के बजट 2026-27 पर सीआईआई (CII) उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों और उद्योग जगत के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं।
 |
| डॉ. उपासना अरोड़ा। |
सीआईआई उत्तर प्रदेश की चेयरपर्सन और यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की तेज गति और स्थिर वृद्धि देखकर हर्ष हो रहा है, क्योंकि यह बजट प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जो पिछले आवंटन से 12.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह बजट सरकार को लोगों के सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं गरीब वर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्षम बनाएगा।स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटन एवं 14 नए मेडिकल कॉलेजों की घोषणा स्वास्थ्य अवसंरचना को और मजबूत करेगा। साथ ही लोगों पर चिकित्सा बोझ को भी कम करेगा। कैंसर एवं डायबिटीज की दवाओं पर मूल्य में कमी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। |
| अभिषेक सर्राफ। |
सीआईआई उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और अवध रेल इंफ्रा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सर्राफ का मानना है कि यूपी का यह बजट विकसित भारत 2047 की नींव को और मजबूत करने वाला है। सड़कों, रेलवे, राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे जैसी अवसंरचना पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य ने उद्योग के लिए अवसरों का द्वार खोल दिया है। विशेष रूप से राज्य के आर्थिक विकास एवं युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर देते हुए। यह अभूतपूर्व बजट सरकार को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में सहायक होगा। |
| स्मिता अग्रवाल। |
सीआईआई उत्तर प्रदेश की पूर्व चेयरपर्सन और पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक एवं सीएफओ स्मिता अग्रवाल की राय में उत्तर प्रदेश के बजट 2026-27 में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 3,822 करोड़ रुपये का आवंटन महत्वपूर्ण कदम है। एमएसएमई सेक्टर न केवल राज्य का सबसे बड़ा रोजगार प्रदान करने वाला क्षेत्र है, बल्कि स्थानीय औद्योगीकरण और उद्यमिता का महत्वपूर्ण इंजन भी है। इस बढ़े हुए आवंटन के साथ यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है। राज्य का उद्देश्य ऋण पहुंच (credit access) को विस्तृत करना, क्लस्टर विकास, कौशल संपर्क और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाओं के लिए समर्थन प्रदान करना है। |
| आकाश गोयनका। |
सीआईआई उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और गोल्डी ग्रुप के निदेशक आकाश गोयनका का मानना है कि उत्तर प्रदेश बजट 2026-27 में कानपुर, मेरठ और आगरा के विकास के लिए विशेष रूप से 720 करोड़ रुपये का आवंटन इन महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों में रणनीतिक और आवश्यक निवेश का प्रतीक है। बुनियादी इंफ्रास्ट्रचर को और सुदृढ़ करने के साथ ही, यह आवंटन कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इसलिए यह कानपुर के चमड़ा और कपड़ा क्लस्टर, मेरठ के खेल वस्तुओं और विनिर्माण, तथा आगरा की हस्तशिल्प और आतिथ्य से जुड़ी पर्यटन-चालित अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। |
| जय अग्रवाल। |
सीआईआई उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जय अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ नये औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना तथा मौजूदा बुनियादी ढांचे और औद्योगिक योजनाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 27,000 करोड़ रुपये का बजट में आवंटन प्रशंसनीय कदम है। यह न केवल राज्य में निवेश आकर्षित करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य को भी मज़बूत बनाएगा। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रतिवर्ष 1 लाख सूक्ष्म उद्यमों को जोड़ने के उद्देश्य से 1,000 करोड़ रुपये का आवंटन भी उत्तर प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल है।#UP Budget 2026-27 Analysis.
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know