लखनऊ में आयोजित 'मनरेगा बचाओ संग्राम' में कांग्रेस महासचिव अविनाश पाण्डेय ने भाजपा सरकार को किसान-मजदूर विरोधी बताया। जानें मनरेगा कानून को बचाने के लिए कांग्रेस की रणनीति और अजय राय का बड़ा बयान।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
मनरेगा अधिनियम के 20 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा बचाओ संग्राम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आज हम मनरेगा जैसे जन प्रिय कानून को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में यह स्पष्ट है कि देश में सिर्फ कांग्रेस ही जन भावनाओं को लेकर संघर्ष कर रही है।
भूमिहीन किसानों एवं मजदूरों के हाथ में दी थी ताकतउन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से आप सभी ने हमें बड़ी ताकत दी है। इस ताकत का सार्थक उपयोग करते हुए हम निरंकुश व तानाशाही सरकार को बदलने का काम करेंगे। कहा, आज से 20 वर्ष पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी ने कानून बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए भूमिहीन किसानों एवं मजदूरों के हाथ में एक ताकत दी थी। ताकि वो खुद तय कर सकते थे कि उन्हें कब और कितना काम करना है।
पूरी दुनिया में मनरेगा मिशाल के तौर पर जानी गईउन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यह योजना एक मिशाल के तौर पर जानी गई। इस योजना ने कोरोना काल में अपनी उपयोगिता को सिद्ध करते हुए यह बताया कि यह वाकई में जन कानून है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस जनप्रिय कानून को खत्म कर किसान और मजदूर विरोधी सोच को उजागर किया है। कहते हैं कि पाप का घड़ा जब भर जाता है तो फिर माफी नहीं होती।
मनरेगा को मूल आत्मा के साथ ही स्वीकारेंगे
वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम जारी है। हम इस कानून को इसकी मूल आत्मा के साथ ही स्वीकारेंगे उससे कम कुछ नहीं।
सरकार किसान व मजदूर विरोधी, बजट से भी साबित
उन्होंने कहा कि हमने एक्ट बनाकर मजदूरों को हक दिया था। सरकार इस एक्ट को स्कीम में बदलकर उनका हक मार रही है। कहा, सरकार किसान और मजदूर विरोधी है और आम बजट इसकी पुष्टि कर दी है। बजट में कहीं ऐसी कोई कंक्रीट योजना नहीं है जो किसानों या भूमिहीन मजदूरों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने वाली दिखती हो।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, नीलांशू चतुर्वेदी, तौकीर आलम, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने भी संबोधित किया।
संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन
मनरेगा के 20 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में तथा राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी उप्र धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम, नीलांशू चतुर्वेदी के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संग्राम की श्रृंखला के तहत सोमवार को प्रदेश कार्यालय पर ‘‘संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा बचाओ संग्राम’’ का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉर रूम के प्रभारी संजय दीक्षित द्वारा किया गया। इसमें प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त एनजीओ, सिविल सोसायटी एवं जनजातीय समूहों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एनजीओ व सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि रहे मौजूद
एनजीओ में मुख्य रूप से योगदान एनजीओ से सलमान हैदर, विधान एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी से मुकेश अवस्थी, ईको फ्रेंडली डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी से सैयद अफजल, स्वर्णिम संस्थान से प्रमिला सिंह, शुभकामना सामाजिक संस्थान से रानी गुप्ता, नारी उत्थान सेवा समिति से पूनम यादव, मुकदस फाउंडेशन से मेहरून निशा, सूर्य विकास समिति से मो. अरशद, हेल्प यूथ फाउंडेशन से अमित कुमार, अर्पितांजलि सोशल वेलफेयर सोसाइटी से शिल्पी श्रीवास्तव, एसएम एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसाइटी से अयान खान, ओम सूर्यश सेवा संस्थान से प्रार्थी पाल एवं सितरतजी सपोर्ट फाउंडेशन एनजीओ से अमरेश पति त्रिपाठी तथा मनरेगा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद मिश्र, सहारिया गोंड एवं कोल जनजातियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में शामिल हुए पदाधिकारी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद ओमवती देवी, कमल किशोर कमांडो एवं रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह, डॉ. मसूद एवं राजबहादुर, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, लुईस खुर्शीद, सोहिल अख्तर अंसारी, अखिलेश प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, गयादीन अनुरागी, अनिल अमिताभ दुबे एवं गजराज सिंह, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल यादव, अनीस अंसारी, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ. शहजाद आलम, करिश्मा ठाकुर, शहला अहरारी, कै. वंशीधर मिश्रा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, बृज मौर्या, वेद प्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, डॉ. जियाराम वर्मा, डॉ. रिचा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मनरेगा संघ के नेता एवं मजदूर मौजूद रहे।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know