लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सत्याग्रह शुरू। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों और मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन। पूरी खबर पढ़ें।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आरोप- विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी नीतियां अपना रही भाजपा सरकार
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 फरवरी को आयोजित विधानसभा घेराव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों पर भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में शीर्ष नेताओं समेत कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर योगी सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरन्द्र चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी मुख्य रूप से शामिल रहे। ऐसा शांतिपूर्ण सत्याग्रह सभी जिलों में भी किया जा रहा है।
इस मौके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। परंतु भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी तानाशाही प्रवृत्ति का परिचय दिया है, जिसे कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करती रही है, आगे भी करती रहेगी। यह सत्याग्रह उसी लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। यदि सरकार ने अपनी दमनकारी कार्रवाई बंद नहीं की, तो पार्टी प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। - अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
वहीं, राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर प्रदर्शन के दो दिन पूर्व से पुलिस प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल न होने देने के लिए दबाव बनाने के लिए कानूनी नोटिस, हाउस अरेस्ट एवं उन्हें रास्तों में जबरन रोक रहे थे। यह दर्शाता है कि सरकार कांग्रेस से डरी हुई है। इसलिए तानाशाही रवैया अपनाते हुए अपनी विफलता को छुपाने का कार्य कर रही है।
भाजपा सिर्फ मनरेगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नाम शामिल होने से योजना को खत्म कर रही है। परंतु उनका नाम इस देश से कभी मिटने वाला नहीं है। इस योजना के समाप्त होने से देश के गरीब, मजदूर, किसान, महिला सहित करोड़ों देशवासियों के हाथों से सम्मानजनक रोजगार की गारंटी जरूर समाप्त हो जाएगी। - प्रमोद तिवारी, उपनेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा।
मनरेगा ग्रामीण भारत की आर्थिक प्रणाली का आधार स्तंभ
इस दौरान विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की समग्र आर्थिक प्रणाली को चलाने वाला आधार स्तंभ था। मनरेगा कोरोना काल की भीषण महामारी के दौर में प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराकर जीवनदायिनी साबित हुई। यह आय, अवसंरचना, कृषि, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा सभी को मजबूती प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में कार्य किया। मोदी सरकार खत्म करने पर अमादा है।
सत्याग्रह में ये पदाधिकारी प्रमुख रूप से रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, इन्दल रावत, फूल कुंवर, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, कै. बंशीधर मिश्रा, राजेश सिंह काली, अरशी रजा, मुनीष चौधरी, पुष्पेन्द्र सिंह, निहारिका सिंह, ललन कुमार, जितेन्द्र सिंह, रज्जन आचार्य, एफएस चर्चिल, राजेन्द्र पाण्डेय, केके शुक्ला, रजनीश यादव, सिद्धिश्री, शैलेन्द्र दीक्षित, आलेख पाण्डेय, मूलचन्द्र चौहान, अनिल शुक्ला, मनोज भार्गव, जीनत परवीन, वसीउल्लाह खान, महीप सिंह, गोलू पाठक, ओम प्रकाश सैनी, डॉ. आलोक त्रिपाठी, किरन शर्मा, डॉ. अजय शुक्ला, सुनीता चौधरी, राधे श्याम तिवारी, अनोखेलाल तिवारी, अजय वर्मा, विभा त्रिपाठी, निशांत कुमार, राम बक्श सिंह, अयोध्या पाल, संतराम रावत, राम सागर पाल, मो. इसरार, अनुल पाल, बब्बन पाण्डेय, राजेश पाल, नागेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, बृजमोहन मौर्य, शिव सत्याग्रह कर भाजपा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।
#कांग्रेस सत्याग्रह लखनऊ, #अजय राय लाठीचार्ज विरोध, #यूपी कांग्रेस मनरेगा बचाओ आंदोलन, #प्रमोद तिवारी, #भाजपा सरकार, #UP Congress #Satyagraha #Lucknow.


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know