लिटिल चैम्प्स प्रीस्कूल वार्षिकोत्सव 2026 : लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में लिटिल चैम्प्स प्रीस्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव 'उत्साह-2026' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे बच्चों ने नाटक और नृत्य के जरिए स्वच्छता की अलख जगाई।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
राजधानी के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान का प्रेक्षागृह सोमवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों की किलकारियों और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से गूंज उठा। अवसर था लिटिल चैम्प्स प्रीस्कूल एंड डेकेयर के 15वें वार्षिकोत्सव 'उत्साह-2026' का, जहाँ बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता और स्वस्थ समाज का सशक्त संदेश दिया।
गणेश वंदना से हुआ भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम का आगाज पारंपरिक गरिमा के साथ गणेश वंदना से हुआ। इसमें आरवी, मेनका, मिशिका, अयांश, सान्वी, आज़ाद, प्रियांश, विवान एवं अन्विका ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को देख पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
स्वच्छता अभियान पर प्रेरक नाटक
वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण स्वच्छता अभियान पर आधारित एक विशेष नाटक रहा। बच्चों ने अभिनय के जरिए कचरा प्रबंधन और अपने परिवेश को साफ रखने की अपील की है।
रंगारंग नृत्य की प्रस्तुतियां : बच्चों ने विभिन्न फिल्मी और लोक गीतों पर थिरक कर समां बांध दिया।
बच्चों ने किया राइम्स पाठ : नन्हे बच्चों ने कविताओं के जरिए अपनी मासूमियत और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रेरणादायक विचार : विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व पर अनमोल विचार साझा कर 'स्वच्छ भारत' के संकल्प को दोहराया।
अभिभावकों के लिए खास सत्र
केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। अभिभावकों के लिए विशेष मनोरंजक खेल (Games) और प्रश्नोत्तर सत्र (Quiz) का आयोजन किया गया, जिसने आयोजन में उत्साह का अतिरिक्त तड़का लगाया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में आरती श्रीवास्तव, डॉ. एसके गोपाल, डॉ. सुधा द्विवेदी, अर्चना गुप्ता और आभा शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही और विद्यालय प्रबंधन और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
कुशल प्रबंधन और मार्गदर्शन
इस भव्य आयोजन की सफलता विद्यालय के निदेशक जीतेश श्रीवास्तव एवं प्राचार्या ऋचा माथुर के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम रही। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know