Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर 'आजाद लेखक कवि सभा' ने पंजाबी भाषा के संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ के महाराजा जस्सा सिंह सभागार में आजाद लेखक कवि सभा ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया। नाटक, कविता और विद्वानों के संबोधन के जरिए पंजाबी भाषा के संरक्षण का संकल्प लिया गया। Lucknow News, International Mother Language Day.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

वीआईपी रोड स्थित महाराजा जस्सा सिंह सभागार (गुरुद्वारा भाई लालो जी) में शनिवार को आजाद लेखक कवि सभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंजीनियर नरेन्द्र सिंह मोंगा की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 'मां बोली' पंजाबी के उत्थान और उसके अस्तित्व को अक्षुण्ण बनाए रखना था। Punjabi Language, Azad Lekhak Kavi Sabha, Sikh Community Lucknow, Narendra Singh Monga.

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

कार्यक्रम की शुरुआत स. अजीत सिंह द्वारा मेहमानों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। मंच का कुशल संचालन सरबजीत सिंह बख्शीश और त्रिलोक सिंह बहल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों और विद्वानों ने पंजाबी भाषा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

मातृभाषा के संरक्षण पर जोर : ज्ञानी जगजीत सिंह जाचक, नरेन्द्र सिंह मोंगा, सुरिंदर कौर और ज्ञान सिंह धंजल ने मातृभाषा के संरक्षण पर जोर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : वरिष्ठ रंगकर्मी रजनी जी के निर्देशन में रविंदर कौर, मनमीत कौर और मनप्रीत कौर के समूहों द्वारा प्रभावशाली नाट्य मंचन किया गया।

गीत एवं कविता : वडैरा बहनों (रूही कौर और हरलीन कौर) के साथ-साथ हरगुन कौर ने अपनी सुरीली आवाज और कविता पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उपस्थित विशिष्ट अतिथि

इस अवसर पर शहर की विभिन्न सिख संस्थाओं के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, उसमें डॉ. मनिंदर सिंह सलूजा, डॉ. एचएस पाहवा, डॉ. अमरजोत सिंह आदि प्रमुख रहे।

अतिथियों का पदाधिकारियों ने जताया आभार 

वहीं , कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी के प्रति गुरुद्वारा आलमबाग के अध्यक्ष निर्मल सिंह, सिख यंगमेन्ज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष हरपाल सिंह गुलाटी, सिक्खी मेरी पहचान के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, सिख सेवक जत्था के अध्यक्ष राजवंत सिंह बग्गा ने आभार व्यक्त किया।

इन पदाधिकारियों ने दिया धन्यवाद 

कार्यक्रम के समापन पर त्रिलोक सिंह बहल और गुरुद्वारा भाई लालो की ओर से ज्ञान सिंह धंजल ने सभी का धन्यवाद किया। सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मोंगा ने गुरुद्वारा भाई लालो के सहयोग और स. हरविंदर सिंह (ब्रह्म विचार चैनल) का कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग में सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments