T-20 World Cup : पाकिस्तान झुका, 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक में होगी भिड़ंत

T-20 World Cup 2026: आईसीसी के कड़े रुख के आगे झुका पाकिस्तान। 15 फरवरी को कोलंबो में होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला। जानें क्यों पीसीबी की डिमांड्स हुईं खारिज।

IND vs PAK Cricket Match भारत के खिलाफ खेलने को राजी हुआ पाकिस्तान, ICC के आगे झुकना पड़ा; कोलंबो में होगा 'महासंग्राम'

प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ 

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्रिकेट जगत से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। महीनों से चले आ रहे ड्रामे और धमकियों के बाद आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सामने घुटने टेकने पड़े हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार हो गई है।

कोलंबो में होगा 'हाई-वोल्टेज' मुकाबला

आईसीसी रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी और पीसीबी की हाई-लेवल मीटिंग में फैसला लिया गया है। पाकिस्तान ने पहले भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब वह मैदान पर उतरने को राजी है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा।

बांग्लादेश के 'बायकॉट' से शुरू हुआ था विवाद

इस पूरे विवाद की जड़ पड़ोसी देश बांग्लादेश से जुड़ी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेश ने भारत की मेजबानी में अपने मैच खेलने से मना कर दिया था। आईसीसी ने बांग्लादेश को पहले समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बात न बनने पर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

फिर स्कॉटलैंड की हुई एंट्री

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मुख्य टूर्नामेंट में शामिल किया गया। उसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में उतरा और टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी देने लगा। एक फरवरी को पाक सरकार ने रुख स्पष्ट किया था कि वे खेलेंगे तो सही, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगे।

PCB की 3 डिमांड्स खारिज, मिली 'चेतावनी'

पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने अपनी भागीदारी के बदले 5 बड़ी शर्तें रखी थीं। हालांकि, आईसीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी कि नियमों से समझौता नहीं होगा। पाकिस्तान की 5 मांगों में से 3 को आईसीसी ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसी दबाव के बीच पाकिस्तान को लिखित में देना पड़ा कि वे 15 फरवरी को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार भारत से मैच खेलेंगे।

मैच की मुख्य जानकारी

मुकाबला : भारत बनाम पाकिस्तान (T20 WC 2026)

तारीख : 15 फरवरी, 2026

स्थान : कोलंबो, श्रीलंका

स्थिति : पाकिस्तान द्वारा कन्फर्म

भारत व पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत

यह क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि बिना भारत-पाक मैच के किसी भी वर्ल्ड कप का रोमांच अधूरा माना जाता है। अब सबकी नजरें कोलंबो के उस मैदान पर टिकी हैं, जहां चिर-प्रतिद्वंद्वी एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

Post a Comment

0 Comments