लखनऊ के KGMU में लव जिहाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद का बड़ा प्रदर्शन। कुलपति के OSD सैयद अख्तर अब्बास को हटाने और नियुक्तियों की STF जांच की मांग।
![]() |
| केजीएमयू धर्मांतरण व अन्य प्रकरणों को लेकर पुलिस अधिकारी को ज्ञापन देते विहिप के विहिप के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने संस्थान में कथित लव जिहाद, धर्मांतरण और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया है। उसमें कुलपति के ओएसडी (OSD) को हटाने और नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
सैयद अख्तर अब्बास को हटाने की मांग, भ्रष्टाचार के आरोपविश्व हिन्दू परिषद ने ज्ञापन में प्रमुखता से कुलपति के ओएसडी सैयद अख्तर अब्बास का मुद्दा उठाया है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने सवाल खड़ा किया कि रिटायरमेंट के बाद भी आखिर अब्बास के पास ऐसी कौन सी विशेष प्रतिभा है, जिससे उन्हें विश्वविद्यालय में जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन का आरोप है कि सैयद अख्तर अब्बास की नियुक्ति और उन्हें एड-हॉक कार्मिक होने के बावजूद नियम विरुद्ध तरीके से पेंशन व सेवानिवृत्त लाभ दिए जा रहे हैं। विहिप ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच STF (स्पेशल टास्क फोर्स) या किसी अन्य सरकारी संस्था से कराई जाए। दोषी पाए जाने पर उनसे रिकवरी करते हुए कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
नियुक्तियों में धांधली की जांच की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केवल एक अधिकारी ही नहीं, बल्कि पिछले 4 वर्षों में हुई सभी नियुक्तियों पर सवाल उठाए हैं। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि वर्ष 2021 से वर्ष 2025 तक KGMU में हुई हर प्रकार की नियमित, एड-हॉक और नर्सिंग नियुक्तियों की जांच कराई जाए। संगठन का संदेह है कि इन नियुक्तियों में बंदरबांट और भाई-भतीजावाद हुआ है।
लव जिहाद और धर्मांतरण पर कड़ा रुख
विहिप ने पूर्व में डॉ. रमीज मलिक द्वारा किए गए कथित लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले को फिर से दोहराया। संगठन का कहना है कि आरोपी रमीज मलिक की गिरफ्तारी और वाहिद अली को लैब इंचार्ज के पद से हटाना केवल शुरुआत है। विहिप का आरोप है कि पीड़ित परिवार ने पहले भी KGMU प्रशासन से संपर्क किया था, लेकिन मामले को दबाने की कोशिश की गई। संगठन ने मांग की है कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज किया।
विहिप ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम
जिला संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा, "कुलपति का 'अब्बास प्रेम' विश्वविद्यालय की छवि धूमिल कर रहा है। हमें प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि 2 दिनों के भीतर कार्रवाई होगी। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल अपना 'रुद्र रूप' दिखाएंगे और सड़क से राजभवन तक कूच करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी
विरोध प्रदर्शन के दौरान गणेश शंकर पवार, रचित दुबे, आशीष अवस्थी, जिला संयोजक शुभम सिंह गौर, जिला सह संयोजक दीपक साहू, मोहित गुप्ता, शिवहरि सिंह, जितेन्द्र धानुक, नीरज शर्मा, ऋषभ कुमार, सूरज सिंह, प्रेम यादव, राम सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केजीएमयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
#KGMU News, #Vishwa #Hindu Parishad, #Bajrang Dal Protest Lucknow, #Sayyed Akhtar Abbas OSD, #KGMU Love Jihad Case, #UP Government STF Investigation, #Vijay Pratap VHP, #KGMU Recruitment Scam.


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know