Uttar Pradesh Weather News : ठंड से फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं हैं। कोहरे के बीच शनिवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। ऐसे में धूप के दर्शन भी मुश्किल से होंगे। प्रदेश में कोहरे की वजह से शनिवार को कई जिलों में सुबह शून्य दृश्यता दर्ज की गई। आने वाले दिनों मेें कोहरा और घना हो सकता है।
यहां अधिक घने कोहरे के आसार
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।
इन जिलों में शीत दिवस की संभावना
फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know