लखनऊ में यूपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बड़ी बैठक। अजय राय, अविनाश पांडेय और प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में 2027 विधानसभा चुनाव और मनरेगा जैसे मुद्दों पर बनी रणनीति।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) यानी कांग्रेस (Congress) अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। UP Congress Political Affairs Committee Meeting Lucknow शुक्रवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी' की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 (2027 Election Strategy) के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करना है।
दिग्गजों की मौजूदगी में बन रही रणनीति
बैठक में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा, कांग्रेस की विधायी टीम और कई दिग्गज नेता भी इस मंथन का हिस्सा हैं, जिनमें विधानसभा में नेता आराधना मिश्रा 'मोना', राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.एल. पूनिया, सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, तौकीर आलम और प्रदीप नरवाल शामिल हुए हैं।
इसके अलावा इस अहम बैठक में कई मौजूदा सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। यह दर्शाता है कि कांग्रेस इस बार जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रही है।
मनरेगा व SIR जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ सरकार को घेरने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है। कांग्रेस आगामी दिनों में मनरेगा (MNREGA) में कथित अनियमितताओं और SIR (Special Investment Region) जैसे मुद्दों पर सड़क और सदन तक बड़ा आंदोलन करने की योजना बना रही है। इन मुद्दों के जरिए पार्टी ग्रामीण और किसान वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरना
बैठक का उद्देश्य केवल रणनीति बनाना नहीं है, बल्कि जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना भी है। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से प्रेरित होकर कांग्रेस अब 2027 में 'किंगमेकर' या मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरने का लक्ष्य बना रही है।
#UP Congress, 2027 #Assembly Election, #Lucknow News, #Political Affairs Committee, #Ajay Rai, #Avinash Pandey.

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know