Lucknow : अयोध्या राम मंदिर वर्षगांठ; लखनऊ के राजेंद्र नगर से निकली भव्य श्रीराम यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

श्रीराम यात्रा निकालते संगठन के पदाधिकारी।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित भारती भवन से आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 

प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन अवसर पर भव्य श्रीराम यात्रा निकाली गई। यात्रा का स्वागत स्थानीय व्यापारियों ने फूलों की वर्षा, आतिशबाजी और जलपान वितरण के साथ किया। Lucknow News

श्रीराम यात्रा में शामिल पदाधिकारी व सदस्य।

श्रीराम यात्रा में शामिल पदाधिकारी व सदस्य।
गणेश शंकर पवार ने बताया कि यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल साथ ही मातृशक्ति और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान 'जय श्री राम' के उद्घोष और भजनों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। यात्रा का समापन भारती भवन पर प्रभु श्री राम की भव्य आरती के साथ हुआ।

श्रीराम यात्रा में शामिल पदाधिकारी व सदस्य।

श्रीराम यात्रा में शामिल पदाधिकारी व सदस्य।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिष्ठा द्वादशी पर विगत वर्षों की भांति राजेंद्र नगर भारती भवन से एक भव्य श्रीराम यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारती भवन से नाका से गणेशगंज से अमीनाबाद से रकाबगंज से राजेंद्र नगर होते हुए भारती भवन पर प्रभु श्रीराम की भव्य आरती के साथ संपन्न हुई।

 गणेश शंकर पवार ने बताया यात्रा में जगह-जगह फूलों से एवं आतिशबाजी चाय नाश्ता पानी की व्यवस्था व्यापारियों ने दिल खोलकर स्वागत कर वितरण किया । इस यात्रा में विभिन्न संगठनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं हिंदू समाज के लोग माताएं भगनी वृहद रूप से उपस्थित रहे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी समाज के लोगों का समावेश होना एवं सामाजिक समरसता स्थापित करना है।

यात्रा में स्वांत रंजन अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, रजनीश गुप्ता ,गणेश शंकर पवार, आशीष राय, बबुआ गुप्ता, पंकज भार्गव, पंकज तिवारी, हनुमान प्रसाद मिश्रा, अभिनव चौबे, ओ.पी.सिंह, दीपक सोनकर, बबीता गुप्ता, मंजू भार्गव, राम जी गुप्ता, क्षेत्रीय महिलाएं, बच्चे एवं हजारों की संख्या में व्यापारी शामिल हुए, जो प्रभु श्रीराम के भजन गाते हुए चल रहे थे।


मुख्य बिंदु:  

अवसर : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ (प्रतिष्ठा द्वादशी)।

मार्ग: भारती भवन (राजेंद्र नगर) → नाका → गणेशगंज → अमीनाबाद → रकाबगंज → वापस भारती भवन। 

मुख्य अतिथि : स्वांत रंजन (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख), डॉ. दिनेश शर्मा (सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री)।


Post a Comment

0 Comments