Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :04 जनवरी 2026, दिन : रविवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


किन्हीं खास मुद्दों पर निर्णय करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।जीवनसाथी या परिवार जनों की राय को महत्व दें।आज शेयर बाजार या जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाएं।मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


भूमि और भवन संबंधी अटके हुए कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ सकते हैं। बैंकिंग और अकाउंटिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को अतिरिक्त लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य के मुद्दे पर लापरवाही हो सकती है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। खर्चों को सीमित रखने में कठिनाई होगी। मित्रों का समर्थन मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। भक्ति भावना में रुचि बढ़ेगी।जीवनसाथी की राय को महत्व देना लाभकारी रहेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


प्रेम संबंधों में पुराने विवाद सुलझेंगे। एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। आगे संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी। व्यर्थ के खर्चों का दबाव महसूस करेंगे। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। नए भावनात्मक संबंध परिवारिक जीवन को प्रभावित करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


निर्धारित किए गए कार्य पूरे होंगे।उच्च अधिकारियों से बेहतर संबंध बनेंगे। अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सभी के आशाओं का केंद्र बन सकते हैं। परिवार में प्रभाव वृद्धि होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करेंगे। नए स्थान या लोगों के साथ सम्पर्कों का लाभ मिलने में समय लगेगा। साथी कर्मियों के साथ कठोर व्यवहार करने से बचना होगा। प्रशासनिक कार्यो में व्यवधान महसूस करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


चिंतन सकारात्मक रखना होगा, तभी संबंधों का सही उपयोग कर पाएंगे। अन्यथा प्रिय जनों का सहयोग मिलने में कठिनाइयां आ सकती है। हस्तकला या व्यक्तिगत हुनर वाले लोग लाभान्वित होंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


नई साझेदारी व्यवसाय के लिए बातचीत करने का अनुकूल समय है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को लेकर के नीति निर्धारण हो सकता है। विदेश व्यापार और शिक्षा के लिए प्रयत्नशील लोगों को सकारात्मक सूचनाएं मिल सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


जीवन शैली में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ज़िद या टकराव की भावना को छोड़ना हितकर रहेगा। प्रगति अवरुद्ध हो सकती है। पारिवारिक जीवन में बुजुर्गों का समर्थन मिलने से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


विरोधी उलझने का प्रयास कर सकते हैं। कूटनीति और सूझबूझ से काम लेना होगा। आर्थिक लेनदेन के समय नए लोगों पर भरोसा करने से बचें। भावनात्मक संबंधों में थोड़ी अविश्वास की भावना का सामना करना पड़ सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


उत्साह और आनंद से परिपूर्ण दिखाई देंगे। कार्यों के परिणाम सकारात्मक मिलने से विशेष ऊर्जा महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। परिवार में एकाधिकार की भावना से तनाव हो सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments