Lucknow News: ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने लखनऊ में दिव्यांगों को सहायक उपकरण और कंबल बांटे; 'नर सेवा नारायण सेवा' का दिया संदेश

लखनऊ में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल और कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि घनश्याम शाही ने ट्रस्ट के 'नर सेवा नारायण सेवा' अभियान की सराहना की।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने लखनऊ में किया दिव्यांग उपकरण और कंबल वितरण शिविर का आयोजन

दिव्यांगों को कंबल ओढ़ाते मुख्य अतिथि।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ  

'नर सेवा नारायण सेवा' के संकल्प के साथ असहाय और गरीब लोगों के उत्थान में जुटा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर सेवा की मिसाल पेश की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से ट्रस्ट ने हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित नागेश्वर मंदिर प्रांगण में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया।  

दिव्यांग व असहायों के साथ मुख्य अतिथि, संस्था के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी।

शिविर का शुभारंभ और मुख्य अतिथि का संबोधन  

कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही और ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने मिलकर दीप प्रज्वलित करके किया।  फिर मुख्य अतिथि घनश्याम शाही ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि "राजीव मिश्रा और उनकी टीम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचा रही है। इस पुनीत कार्य के लिए पूरा समाज ममता ट्रस्ट का आभारी है।" उन्होंने लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से उपकरण प्रदान कर वितरण अभियान की शुरुआत की।  

सेवा के लिए सदैव तत्पर : राजीव मिश्रा  

ट्रस्ट के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ममता ट्रस्ट उनके सशक्तीकरण के लिए हमेशा खड़ा है। किसी भी जरूरत के समय वे सीधे ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं।  

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि।

इन उपकरणों का वितरण  

शिविर के आयोजक और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को निम्नलिखित सामग्री वितरित की गई। उसमें ट्राईसाइकिल और छड़ी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण। साथ ही ठंड से बचाव के लिए असहायों और दिव्यांगों को कंबल भी बांटे।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थिति  

इस सेवा कार्य के दौरान मध्य विधानसभा के उपविजेता रजनीश गुप्ता, पार्षद नागेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष एसपी कंचन, अनूप बाजपेई, मुकेश मिश्रा, विश्वनाथ भारती, सचिन चौहान, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रजीत कनौजिया, नीरज मिश्रा, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेश श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, शशिकान्त शुक्ल सहित ट्रस्ट की पूरी टीम और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments