![]() |
| लखनऊ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी। फाइल फोटो |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
लखनऊ विश्वविद्यालय (University of Lucknow) को नया कुलपति मिल गया है। राजभवन लखनऊ से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रो. जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
![]() |
| राजभवन लखनऊ से जारी आदेश की प्रति, जिसमें प्रो. जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किए जाने की पुष्टि की गई है। आदेश 03 जनवरी का है। |
आदेश के अनुसार, कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल के लिए प्रो. जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। यह आदेश 03 जनवरी 2026 को जारी किया गया, जिस पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से हस्ताक्षर किए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा विभाग, संबंधित विश्वविद्यालयों और कुलसचिवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में लंबे समय से स्थायी कुलपति की नियुक्ति की प्रतीक्षा की जा रही थी, जो अब खत्म हो गई है। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को नए कुलपति से शैक्षणिक सुधार और प्रशासनिक ताकत की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि डॉ. जय प्रकाश सैनी शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाया
प्रो. जेपी सैनी मदन मोहन मालवीय विवि के आखिरी प्रिंसिपल भी रह चुके हैं। इनके कार्यकाल के दौरान ही इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था। एमएमएमयूटी के कुलपति बनने से पहले प्रो. जेपी सैनी नई दिल्ली की नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रो. जेपी सैनी ने केएनआईटी सुल्तानपुर से साल 1987 में इलेक्ट्रॉनिक्स से बीटेक किया था, जबकि आईआईटी कानपुर से एमटेक किया है। 2001 में पीएचडी प्राप्त की है। प्रो. जेपी सैनी के पास 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know