Weather Update: उत्तर भारत में हाड़ कँपाने वाली ठंड, गंगोत्री में -22°C पारा; राजस्थान-यूपी में शीतलहर का रेड अलर्ट
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक इस समय कड़ाके की ठंड चल रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिर चुका है। वहीं, मैदानी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया है। India Weather Update, North India Cold Wave, Snowfall in Himalayas, Fog Alert.
पहाड़ों का हाल : जम गई भागीरथी नदीउत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान -22 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। भीषण ठंड के कारण भागीरथी नदी का पानी पूरी तरह से जम गया है। हिमाचल प्रदेश के कुकुमसेरी में तापमान -7 डिग्री दर्ज किया गया।
राजस्थान और एमपी में 'कोल्ड अटैक'राजस्थान : माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान 0 डिग्री पर बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश : भोपाल समेत 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। यहाँ अगले 15 दिनों तक ठंड का अनुमान है।
यूपी और दिल्ली : कोहरे की चादर में छिपे शहरउत्तर प्रदेश के कानपुर, गोरखपुर और लखनऊ समेत 35 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह गई है। इसके चलते आगरा का ताजमहल और अयोध्या का राम मंदिर भी दिखाई नहीं दे रहा है।
यातायात भी प्रभावितरेलवे : लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर स्टेशनों पर 50 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
फ्लाइट्स : दिल्ली (IGI) और यूपी के एयरपोर्ट्स पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। AAI ने यात्रियों को एयरपोर्ट निकलने से पहले स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।
अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान (Weather Forecast)
5 जनवरी : पहाड़ी राज्य (J&K, HP, UK) ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी।
5 जनवरी : मैदानी राज्य (UP, PB, HR, RJ, MP) भीषण कोहरा और शीतलहर का अलर्ट।
6 जनवरी : पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी हल्की से मध्यम बारिश, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
6 जनवरी : उत्तराखंड, हिमाचल निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी।
सावधानी बरतें : प्रशासन की एडवायजरी
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी है।
बेवजह घर से बाहर न निकलें।
यात्रा तभी करें जब बहुत जरूरी हो।
अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे पाला (Frost) गिरने की संभावना है।





0 Comments
if you have any doubt,pl let me know