Prayagraj News : माघ मेला क्षेत्र में मंत्री ने परखीं व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं से संवाद व सफाईकर्मियों से भी मिले

यूपी के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने प्रयागराज मेला क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाएं जानी और सफाईकर्मियों का हालचाल पूछा।

माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते मंत्री एके शर्मा।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान मेला क्षेत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता में कोताही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद किया और वहां मौजूद बच्चों को दुलारा और गोद में उठा लिया। सफाईकर्मियों का हाल भी जाना। 

मेल क्षेत्र में सफाईकर्मी के बेटे को दुलराते मंत्री एके शर्मा।
श्रद्धालुओं से संवाद और व्यवस्थाओं का फीडबैक

मंत्री शर्मा ने विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत की। श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में की गई पेयजल, प्रकाश और सुगम आवागमन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आभार व्यक्त किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं से मिले फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं।

सफाईकर्मियों के कंधे पर हाथ रख कर बातें करते मंत्री।
सफाईकर्मियों का सम्मान और मानवीय संवेदना

निरीक्षण के दौरान एके शर्मा ने व्यवस्थाओं को ही नहीं देखा, बल्कि व्यवस्था संभालने वाले सफाईकर्मियों से संवाद भी किया। उन्होंने उनके रहने और खाने की सुविधाओं की जानकारी ली। इसी दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी के छोटे बच्चे को गोद में लेकर दुलार भी किया, जिसकी चर्चा मेला क्षेत्र में रही।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

मंत्री ने जल निगम, विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए। 

स्वच्छता : मेला क्षेत्र में 24 घंटे साफ-सफाई सुनिश्चित हो।

बिजली-पानी : पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए।

संवेदना : सेवा में लगे हर कर्मी का सम्मान और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

"मेला केवल एक आयोजन नहीं बल्कि आस्था और सेवा का संगम है। यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु की सेवा हमारी प्राथमिकता है।" 

  • एके शर्मा
  • नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।

#AK Sharma Prayagraj Mela Inspection


Post a Comment

0 Comments