Lucknow; Uttrakhand Mahaparishad Election : उत्तराखंड महापरिषद के फिर अध्यक्ष बने हरीश चंद्र पंत और महासचिव चुने गए भरत सिंह बिष्ट

उत्तराखंड महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट, संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

उत्तराखंड महापरिषद की हाल में संपन्न आम सभा की बैठक में 'उत्तराखंड महोत्सव 2025' की सफलता की समीक्षा की गई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महोत्सव की सफलता को देखते हुए सदस्यों ने वर्तमान नेतृत्व पर फिर से भरोसा जताया है। सर्वसम्मति से हरीश चंद्र पंत को अध्यक्ष और भरत सिंह बिष्ट को महासचिव चुना गया है। संयोजक दीवान सिंह अधिकारी व अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया।

उत्तराखंड महापरिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य। 
महोत्सव 2025: आंकड़ों में सफलता की कहानी 

बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष केएस चुफाल ने महोत्सव के आय-व्यय का विवरण पेश किया। समीक्षा के दौरान मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे।

उत्तराखंड महापरिषद की बैठक में शामिल सदस्य।


कलाकार : 10 दिवसीय महोत्सव में 2500 कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

जनभागीदारी : 1 लाख से अधिक दर्शकों ने महोत्सव का आनंद लिया। 

व्यापार : 150 से अधिक स्टालों के माध्यम से लगभग 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। 

युवा शक्ति : कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से अहम रही। 

नई कार्यकारिणी का गठन 

समीक्षा बैठक के बाद चुनाव अधिकारी महेश पांडेय की देखरेख में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। फिर नई चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। पूर्व टीम के बेहतरीन कार्यों को देखते हुए दीवान सिंह अधिकारी ने पुरानी टीम को फिर से नेतृत्व सौंपने का प्रस्ताव रखा। मंगल सिंह रावत और महेश चंद्र सिंह रौतेला ने समर्थन किया। आम सभा ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। चुनाव अधिकारी महेश चंद्र पांडेय ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी उत्तराखंड समाज की एकता, संस्कृति और सेवा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी

मुख्य संयोजक : भवान सिंह गर्बियाल 

संयोजक : दीवान सिंह अधिकारी एवं हेम चंद्र सिंह 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष : मंगल सिंह रावत 

उपाध्यक्ष : गोविन्द बल्लभ फुलारा, आरपी तिवारी, किशोर चन्द्र कोठारी, महेश चन्द सिंह रौतेला, पूरन सिंह जीना, भुवन सिंह, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र सिंह राणा व राजेन्द्र सिंह बिष्ट

महासचिव : भरत सिंह बिष्ट

सचिव : राजेश बिष्ट

संयुक्त सचिव : चन्द्रमणि जोशी

कोषाध्यक्ष : केएस चुफाल 

सह-कोषाध्यक्ष : मदन सिंह बिष्ट

सांस्कृतिक सचिव : महेंद्र सिंह गैलाकोटी 

सह-सांस्कृतिक सचिव : कैलाश सिंह

संगठन सचिव : नन्दन सिंह बिष्ट, सुबे.मे. बहादुर सिंह विष्ट, राजेन्द्र प्रसाद जुयाल, दीनदयाल जोशी, जितेन्द्र सिंह नेगी, केसर सिंह रावत सुरेश चन्द्र जोशी, पान सिंह व मोहन चन्द्र पंत

मीडिया प्रभारी : राजेंद्र सिंह कनवाल और अशोक असवाल  

सचिव जनसम्पर्क : ललित मोहन सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र सिंह अधिकारी, नन्दन सिंह डंगवाल, भुवन चन्द्र पाठक, जगदीश सिंह बुटोला, पूरन चन्द्र भदौला, पूरन चन्द्र जोशी, चतुर सिंह बिष्ट व अवधेश शर्मा

सदस्य : शेर सिंह भाकुनी, बहादुर सिंह रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह गोसांई, धर्मेन्द्र सिंह रावत, गंगा सिंह, जगत सिंह धपोला, प्रदीप सिंह चन्द्र, हर्षवर्धन सिंह रावत, बृज मोहन सिंह नेगी।


Post a Comment

0 Comments