होम कैडर पाने वाली प्रयागराज की शक्ति दुबे ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रथम रैंक हासिल की
![]() |
| यूपीएससी टॉपर प्रयागराज की शक्ति दुबे को मिला यूपी कैडर। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर शक्ति दुबे को होम कैडर यानी उत्तर प्रदेश कैडर मिल है। उनकी तैनाती गृह राज्य उत्तर प्रदेश में की गई है। आईएएस शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। शक्ति दुबे ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रथम रैंक हासिल की थी। साथ ही आईएएस (IAS) के लिए चुने उम्मीदवारों को कैडर आवंटित किया गया है, उसमें से 20 उम्मीदवारों को यूपी कैडर आवंटित किया गया है।
आईएएस (IAS) टॉपर शक्ति दुबे को होम कैडर यूपी आवंटित किया गया है। इसके अलावा यूपी कैडर कोमल पुनिया और मयंक त्रिपाठी को भी मिला है। वहीं, हरियाणा के आदित्य विक्रम अग्रवाल को यूपी कैडर आवंटित किया गया है। इसी तरह बिहार के हेमंत एवं संस्कृति त्रिवेदी को भी यूपी कैडर आवंटित किया गया है। महाराष्ट्र की रिया सैनी, शिवांश सुभाष जागड़े को यूपी कैडर मिला है। उत्तर प्रदेश के शिवम सिंह को भी होम कैडर मिला है। वहीं, उत्तराखंड की सनोली गौतम को यूपी कैडर आवंटित किया गया है। सिद्धार्थ सिंह व स्वेता को भी होम कैडर आवंटित किया गया है।
राजस्थान की रेखा सियक को यूपी कैडर मिला है। इसी तरह आयुष जायसवाल व अपूर्वा सिंह को यूपी कैडर मिला है। इसी तरह आयुष सैनी व मुकुल खंडेलवाल को UP कैडर आवंटित किया गया है। तमिलनाडु के थंगैयारासन टी को यूपी कैडर मिला है। संदीप कुमार और राम भरोसे सरन को यूपी कैडर मिला है।



if you have any doubt,pl let me know