![]() |
| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
Politics in UP : उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख बनाया है, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी नेताओं के ऐसी नकारात्मक राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीजेपी (BJP) के ब्राह्मण विधायकों की बैठक का हाईकमान ने संज्ञान लिया है और इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नसीहत देते हुए नेताओं को इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी है। कहा कि नकारात्मक राजनीति से दूर रहें, नहीं तो कार्रवाई होगी।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने साफ कहा कि इस तरह की गतिविधियां भाजपा की सोच और कार्यशैली से मेल नहीं खातीं हैं। ध्यान रहे कि भाजपा किसी परिवार, वर्ग या जाति के नाम पर राजनीति नहीं करती है।
ब्राह्मण विधायकों की बैठक से भाजपा नाराज
हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित कथित विशेष भोज और उसमें समाज विशेष को लेकर हुई चर्चा पर पार्टी ने संज्ञान लिया है। इस मामले में संबंधित जनप्रतिनिधियों से बातचीत की गई है और उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी गतिविधियों से समाज में गलत संदेश जाता है। अगर भविष्य में किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस तरह की गतिविधि दोहराई तो पार्टी स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेताओं को दी सख्त हिदायत
चौधरी ने कहा कि भाजपा विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति कर रही है, जबकि विपक्ष आज भी जाति आधारित राजनीति में उलझा हुआ है। उन्होंने कहा प्रदेश में लगातार बदल रहे राजनीतिक परिदृश्य में जाति पहचान के आधार पर राजनीति करने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों का भविष्य अन्धकारमय है। ऐसे में अन्य दल भाजपा के खिलाफ अंधेरे में तीर छोड़ रहे हैं।
पार्टी जनप्रतिनिधि भाजपा की मर्यादा व अनुशासन में कार्य करते है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का ऐसे नकारात्मक नैरेटिव से बचना चाहिए। भाजपा ने अपने सशक्त नेतृत्व के साथ राजनीतिक सहमति को व्यापक रूप दिया है। उत्तर प्रदेश में बदलते राजनीतिक हालात में जाति की राजनीति करने वाली पार्टियों की जमीन कमजोर हो रही है, इसी वजह से वे भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं।
पंकज चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को पार्टी की मर्यादा और अनुशासन में रहकर काम करना चाहिए और किसी भी नकारात्मक नैरेटिव का हिस्सा बनने से बचना चाहिए।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know