राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बनेंगे जिलाध्यक्ष

                        

पूर्णिया के राजेंद्र यादव को सदस्यता ग्रहण कराते उपेंद्र कुशवाहा।


            

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, पूर्णिया 




केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संयोजक जीतन राम मांझी अपने आए दिन के बयानों से जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी National Democratic alliance (NDA) के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहते हैं। इस बार एनडीए सरकार को हम के लिए राज्यसभा सीट देने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसी हरकतें करके अपनी नैया डुबो रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा अपना कुनबा बढ़ाने में जुटे हैं। उपेंद्र कुशवाहा के पूर्णिया जिले में सारथी राजेंद्र यादव बने हैं।




राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के हाथों आज स्वतंत्रता सेनानी भवन के सभागार में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पूर्णिया के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कसबा विधान सभा क्षेत्र के National Democratic alliance (NDA) पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है।




राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) बिहार के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि राजेंद्र यादव के साथ रालोमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से बच्चू पासवान उर्फ संतोष , सुधीर कुमार, हम पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ शिव कुमार राम, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष हम पूर्णिया, संतोष राम समेत सैकड़ों लोग हैं।




मिलन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं के पार्टी में आने से पूर्वी बिहार खासकर पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया जिलों में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। मिलन समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्रवंशी तथा मंच संचालन पार्टी नेता रियाजउद्दीन बख्खो ने किया।