Kanpur: वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमलता कटियार, सत्यदेव पचौरी व नीरज चतुर्वेदी राष्ट्रीय परिषद सदस्य बने


वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यदेव पचौरी, नीरज चतुर्वेदी व प्रेमलता कटियार।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) BJP के प्रदेश अध्यक्ष के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला रहा है। भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए रविवार को भाजपा संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई। इसमें कानपुर महानगर नगर से तीन वरिष्ठ भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय परिषद में जगह दी गई है। ये राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे।




भाजपा दक्षिण जिला के मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन पर्व के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कानपुर महानगर के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार एवं पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी को भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया गया है। मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन एवं बेहतर नेतृत्व क्षमता, दूरगामी अनुभव, संगठन के प्रति अद्भुत समर्पण और जनसेवा का भाव निश्चित रूप से कर्मशील कार्यकर्ताओं एवं संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments