शुक्रवार देर रात सहयोगी साथियों से मिलने के बाद गए थे अपने आवास
पुलिस अधीक्षक बोले, जांच के बाद गोली मारने के कारणों का चल सकेगा पता
![]() |
| दिवंगत थाना प्रभारी अरुण कुमार राय। फाइल फोटो |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, उरई (जालौन)
जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे थाना परिसर स्थित आवास में सरकारी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन साथी पुलिस कर्मी कमरे पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। उन्हें फौरन पीएचसी ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचते ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं, थाना प्रभारी के गोली मारने के बाद ही उनके कमरे से एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए भागी और उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। अरुण कुमार राय संत कबीर नगर जिले के निवासी थे। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
![]() |
| घायल थाना प्रभारी को एंबुलेंस से उतारते पुलिस कर्मी। |
कुठौंद कस्बे में शुक्रवार को हो रही श्रीमद्भागवत कथा में थाना प्रभारी अरुण कुमार राय रात आठ बजे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करके फोर्स के साथ थाने आए थे। उसके बाद उन्होंने सहयोगी साथियों के साथ कुछ देर बातें की फिर थाने परिसर में बने आवास में चले गए। रात करीब 10 बजे उनके आवास से गोली चलने के आवाज आई तो सहयोगी पुलिस कर्मी दौड़कर आवास पर पहुंचे। कमरे में थाना प्रभारी अरुण कुमार राय खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही सरकारी पिस्टल पड़ी थी। पुलिस कर्मी उन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले गए जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय को 18 अगस्त को ही उरई कोतवाली से थाने में ट्रांसफार्मर किया गया था। इसके पहले वह आठ महीने तक कोंच कोतवाली में रहे थे। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने उनके स्वजन को सूचना दे दी है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
चिल्लाते हुए भागी महिला सिपाही
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय के गोली मारने के बाद एक महिला सिपाही उनके कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकली और गायब हो गई। उसके बाद से महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। लोगों को कहना है कि अगर वह महिला सिपाही पकड़ में आ जाए तो थाना प्रभारी की मौत के अहम सुराग मिल सकते हैं।




if you have any doubt,pl let me know