SRM Business School Lucknow Event लखनऊ के एसआरएम बिजनेस स्कूल (SRMBS) में 'Impact of Global Economic Slowdown on India' विषय पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन हुआ। प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्रों को आर्थिक चुनौतियों और नवाचार के बारे में बताया।
वैश्विक आर्थिक मंदी और भारत : SRM बिजनेस स्कूल लखनऊ में आयोजित हुआ विशेषज्ञ सत्र; प्रो. मंजुला उपाध्याय ने दिए सफलता के मंत्रप्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआरएम बिजनेस स्कूल (SRMBS) में प्रबंधन के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित इस व्याख्यान का विषय “Impact of Global Economic Slowdown on India” (भारत पर वैश्विक आर्थिक मंदी का प्रभाव) रहा।मुख्य वक्ता बोले- चुनौतियों में छिपे हैं अवसर
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. मंजुला उपाध्याय (प्राचार्य, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, लखनऊ) थीं। उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति का गहन विश्लेषण करते हुए सभी अहम तथ्यों पर प्रकाश डाला।मंदी के कारण : अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव और उनके पीछे के भू-राजनीतिक कारण।
भारत पर प्रभाव : भारतीय उद्योग, व्यापार जगत और रोजगार के अवसरों पर वैश्विक सुस्ती का असर।
समाधान और नीति : विकास की गति को बनाए रखने के लिए आर्थिक नीतियों में संतुलन और नवाचार (Innovation) की अनिवार्यता।
प्रो. उपाध्याय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक कुशल प्रबंधन छात्र वही है जो आर्थिक चुनौतियों को अवसरों में बदलना जानता हो। उन्होंने कौशल विकास (Skill Development) और उद्यमिता (Entrepreneurship) को भविष्य की कुंजी बताया।
संस्थान की उपलब्धियां और सम्मान
कार्यक्रम के दौरान एमबीए विभाग की शैक्षणिक और व्यावसायिक उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।प्रभावी संचालन : एमबीए की छात्रा वंशिका मुंबई ने कार्यक्रम का अत्यंत सुव्यवस्थित और प्रभावी संचालन किया।
इन्होंने दिया धन्यवाद ज्ञापन
एमबीए विभाग एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शुभेंदु शेखर शुक्ल् ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एमबीए संकाय की पिछले वर्ष की शानदार उपलब्धियों को साझा किया और बताया कि कैसे ऐसे सत्र छात्रों के दृष्टिकोण को वैश्विक बनाते हैं।समारोह में दिया स्मृति चिह्न : सत्र के समापन पर एमबीए विभागाध्यक्ष श्रीमती रुचिता चौहान ने प्रो. मंजुला उपाध्याय को स्मृति चिह्न देकरझ़ सम्मानित किया।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know